Benefits Of Eating Coarse Grains : नीलम अहलावत नें महिलाओं को मोटा अनाज खाने के बताएं लाभ।

0
180
मोटे अनाज को लेकर महिलाओं के बीच जागरुकता कार्यक्रम
मोटे अनाज को लेकर महिलाओं के बीच जागरुकता कार्यक्रम
  • मोटा अनाज खाने से दूर होतीं हैं बिमारियां – नीलम अहलावत

Aaj Samaj (आज समाज), Benefits Of Eating Coarse Grains, रोहतक, 18 जुलाई।
स्थानीय गांव माड़ौधी जाट्याण के ग्राम सचिवालय में मोटे अनाज को लेकर महिलाओं के बीच जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की लोकसभा प्रभारी, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक चेयरमैन एसोशिएशन हरियाणा की प्रधान एवं दी झज्जर केन्द्रीय सहकारी बैंक लि0 की चेयरपर्सन बतौर मुख्यअतिथि शामिल हुई।

नीलम अहलावत नें उपस्थित मातृ शक्ति को सम्बोधित करते हुए कहा मोटे अनाज अत्यधिक पोषक, अम्ल रहित, ग्लूटेन मुक्त और आहार गुणों से युक्त होते है। इसके अलावा बच्चों और किशोरों में कुपोषण खत्म करने में मोटे अनाज का सेवन काफी मददगार होता है। इसीलिए भाजपा सरकार ने वर्ष 2023 को मिलिट्स वर्ष घोषित किया गया है, जिसके तहत मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होनें कहा कि मोटे अनाज से शरीर का सर्वांगीण विकास होता है तथा शरीर को मजबूत बनाने के साथ-साथ बीमारियों से लडने की शक्ति भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि गेहूं, चावल के मुकाबले मोटा अनाज उगाना और खाना ज्यादा सुविधाजनक है।

मोटा अनाज के प्रयोग से कुपोषण होता है दूर – नीलम अहलावत।

मोटे अनाज में पोषण भी अधिक होता है, जिससे शरीर मजबूत होता है और बीमारियों से लडने की शक्ति मिलती है। अतः प्रत्येक महिला को चाहिएं कि वे अपने घरों में अपनी डाईट में मोटे अनाज को शामिल करे और पूरे परिवार को स्वस्थ व सुदृढ़ बनाने में भरपूर योगदान दें। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं को मोटे अनाज के प्रति जागरूक करना है, ताकि प्रत्येक परिवार अपनी डाइट में मोटे अनाज को जोडकर अपने स्वास्थय को बेहतर बना सकें। मोटा अनाज को सुपर फूड कह सकते हैं।

इसमें खास सेहतमंद गुण होते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर मोटे अनाज के अंतर्गत आठ फसलें शामिल हैं। इसमें ज्वार, बाजरा, रागी, सावां, कंगनी, चीना, कोदो, कुटकी और कुट्टू को मोटा अनाज की फसल कहा जाता है। भारत की इन आठ फसलों से तैयार मोटा अनाज पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें सॉल्युबल फाइबर के साथ ही कैल्शियम और आयरन की मात्रा अधिक होती है। मोटे अनाज को कुपोषण के खिलाफ लाभकारी माना जाता है। मोटा अनाज का सेवन कई बीमारियों से बचाव करता है।

यह भी पढ़ें : Illegal Liquor Sellers : अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई, 200 पव्वे देसी शराब बरामद

यह भी पढ़ें : Yoga Teachers Association Haryana : पवन कौशिक बने योग शिक्षक संघ हरियाणा के प्रदेश महासचिव

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE