प्रत्येक कामयाब पुरुष के पीछे एक महिला का होता है हाथ – मुख्यमंत्री मनोहर लाल

0
189
Behind every successful man there is a woman's hand
Behind every successful man there is a woman's hand
  • मुख्यमंत्री ने उपलब्धि प्राप्त 500 महिलाओं को विभिन्न श्रेणियों में दिए 154 पुरुष्कार।
  • सुषमा स्वराज पुरस्कार के तहत जिला जींद की महिला मंजू शर्मा को मिला 5 लाख रुपए का नगद पुरस्कार
  • करनाल में आज मनाया गया राज्य स्तरीय महिला दिवस , मुख्यमंत्री ने उपलब्धि प्राप्त 500 महिलाओं को विभिन्न श्रेणियों में दिए 154 पुरुष्कार।

इशिका ठाकुर, करनाल,10मार्च:

राज्य स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में करनाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशभर से करीब 12 हजार महिलाएं पहुंची। जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं शामिल रही। समारोह में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की विशाल प्रदर्शनी भी लगाई गई।

इस समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री कमलेश ढांडा, विकास एवं पंचायत मंत्री देवेन्द्र बबली, हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल सहित स्थानीय जन प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही। समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को अवार्ड देकर पुरस्कृत तथा सम्मानित किया।

मंजू शर्मा को मिला 5 लाख रुपए का नगद पुरस्कार

Behind every successful man there is a woman's hand
Behind every successful man there is a woman’s hand

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में हरियाणा सरकार द्वारा उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज पुरस्कार के तहत 5 लाख रुपये की राशि, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत 1 लाख 50 हजार रुपये, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के तहत 1 लाख रुपये, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के तहत 1 लाख रुपये, लाईफ टाईम अचीवर्स अवार्ड के तहत 51 हजार रुपये, एएनएम, नर्स/महिला एमपी डबल्यू पुरस्कार के तहत 21 हजार रुपये, महिला खिलाड़ी को 21 हजार रुपये, सरकारी कर्मचारी को 21 हजार रुपये, सामाजिक कार्यकर्ता को 21 हजार रुपये तथा महिला उद्यमी को 21 हजार रुपये की राशि तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

हर सफल पुरुष के पीछे एक महिला होती है: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने समारोह के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि हर दिन महिला दिवस होना चाहिए तथा इस दिन का नाम महिला दिवस की बजाय महिला सन्मान दिवस होना चाहिए। उन्होंने कहा कि 1909 में अमेरिका में महिलाओं को वोट देने का भी अधिकार नही था , फिर आंदोलन हुआ। इसके बाद उन्हें सब अधिकार मिले। हमारी सरकार ने स्थानीय निकाय और पंचायत में 50 प्रतिशत सीटे सुनिश्चित की। ऐसा देश मे अभी तक कहीं नही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर सफल पुरुष के पीछे एक महिला होती है। मुख्यमंत्री ने उदाहरण देते हुए कहा कि आज वह जिस पथ पर आपके सामने खड़े हैं उसके पीछे भी उनकी मां का हाथ है क्योंकि उनकी मां ने ही उन्हें दसवीं कक्षा से आगे बढ़ने के लिए उस जमाने में 300 रु दिए थे

Behind every successful man there is a woman's hand
Behind every successful man there is a woman’s hand

उन्होंने कहा कि चाहे खेल हो , बिज़नेस हो या राजनीति हो सबमे महिलाएं अपनी छाप छोड़ रही है। खेलों में भी बेटियों ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। मनोहरलाल ने ऐसी महिलाओं का नाम गिनवाते हुए उनकी उपलब्धियों का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि कभी यह प्रदेश बेटियों को मारने वाला माना जाता था। इसको लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने पानीपत में संकल्प लिया कि हम इस कलंक को मिटायेंगे। हमने कन्या भ्रूण हत्या पर सख्त कदम उठाए। पहले एक हजार पर 871लडकिया थी आज 923 हो गई है। हमारी सरकार ने महिलाओं को रोजगार देने के लिए अभियान चलाया है।

घरौंडा में 350 करोड़ की लागत से ट्रेनिंग सेंटर खोला : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि कन्याओं के दस या उससे अधिक के सामूहिक विवाह के लिए प्रति व्यक्ति 51 हजार की राशि दी जाएगी। हमने अन्य वर्गों की महिलाओं के लिए भी अनेक योजनाएं चलाई है।

महिला अपराधों की रोकथाम के लिए रेपिड एक्शन फोर्स , फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट व महिला थाने बनाये है। हमारा लक्ष्य पुलिस में महिलाओं की संख्या 15 प्रतिशत संख्या करने का है। उन्होंने कहा कि हमने हर बीस किलोमीटर पर महिला कॉलेज खोलें है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने स्वयं सहायता समूहों के लिए घरौंडा में 350 करोड़ की लागत से ट्रेनिंग सेंटर खोला है। इसके अलावा स्वयं सहायता समूह के उत्पाद फ्लिपकार्ट के माध्यम से बेचने का समझौता किया है। महिलाएं इस प्लेटफार्म का उपयोग करें।

मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से दिलाईआजादी

उन्होंने कहा कि लावारिस व अनाथ बच्चों के लिए उनकी सरकार हरिहर योजना लेकर आई है। उनकी पढ़ाई से लेकर इनका हर तरीके से पालन पोषण सरकार करेगी। उन्हें ग्रुप सी व डी में बिना परीक्षा नौकरी देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी बच्चे को लावारिस न समझे उनका वारिस भगवान है सहायक हम बनेंगे।

महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने महिलाओं को शसक्त बनाने के लिए अनेक योजननये चलाई है। मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से आजादी दिलाई। उन्हें सामाजिक ही नही राजनीतिक रूप से भी शसक्त बनाने का काम किया। इसके साथ महिलाओं को धुएं से आजादी दिलाकर घर घर गैस सिलेंडर दिया। सरकार की नीति के कारण निकाय चुनाव हों या पंचायत चुनाव महिलाएं बड़ी संख्या में महिलाएं चुनकर आई है। उन्होंने कहा कि बेटियों के जन्म पर भी उन्हें पोषण युक्त भोजन और बीमा उपलब्ध कराया जा रहा है। अनुसूचित जाति की एवं गरीब बेटियों की शादी के लिए अनुदान राशि बढाई है। ढांडा ने कहा कि हरियाणा की बेटियां भी खेलों में प्रदेश का नाम रोशन कर रही है।

Behind every successful man there is a woman's hand
Behind every successful man there is a woman’s hand

समारोह में आई महिलाओं ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही है और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हुई हैं। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर आर्थिक रूप से शसक्त हो रही है। इस कार्य मे सरकार की ओर से उन्हें पूरी मदद की जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले महिलाओं को घर से बाहर निकलने नही दिया जाता था लेकिन अब वे आजादी से कहीं भी आ जा सकती है और अपने सपनों को साकार कर सकती है।

इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई ।
प्रदेश सरकार द्वारा पहली बार पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के नाम से पुरस्कार की घोषणा की गई, इस पुरस्कार को पहली बार जिला जींद गांव डीगाना की रहने वाली मंजू शर्मा को समाज सेवा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 5 लाख रुपए की नकद राशि देकर सम्मानित किया।

सुषमा स्वराज सम्मान से सम्मानित मंजू शर्मा ने बताया कि वह पिछले 15 साल से समाज सेवा के कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वह अब तक 18 बार रक्तदान कर चुकी हैं। महिलाओं को अपने होमो ग्लोबिन पर ध्यान देना चाहिए। मंजू शर्मा कहा कि आज मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें महिलाओं को सिलाई कढ़ाई में शिक्षित करने के लिए सम्मानित किया गया है। समाज सेवा की प्रेरणा उन्हें अपने पति से मिली है। मुख्यमंत्री और सरकार का आभार व्यक्त करती है।

करनाल जिले के कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में सांसद संजय भाटिया, विधायक हरविंद्र कल्याण, विधायक रामकुमार कश्यप, विधायक महिपाल ढांडा, विधायक धर्मपाल गोंदर, विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल मलिक, महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त एवं सचिव अमनीत पी कुमार और करनाल के उपायुक्त अनीश यादव पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया तथा करनाल जिले के कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : विभिन्न क्षेत्रों के लिए मिला अवार्ड जिला के लिए गर्व की बात :- एसडीएम

यह भी पढ़ें : महिला की गला दबाकर हत्या करने का आरोपी काबू

यह भी पढ़ें :Chocolate Brownies: बच्चो के लिए बनाए चौकलेट ब्राउनी

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE