Become a part of Chandrayaan-2’s successful landing, share your photo on social media: चंद्रयान-2 के सफल लैंडिंग का हिस्सा बने, सोशल मीडिया पर शेयर करें अपनी तस्वीर

0
142

नई दिल्ली। चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की ऐतिहासिक लैंडिंग देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के बेंगलुरू स्थित मुख्यालय जायेंगे। इस मौके पर पीएम ने कई सारे ट्वीट किए जिसमें से एक खास ट्वीट यह भी है कि पीएम मोदी ने सभी से अपील की कि वह चंद्रयान-2 के विशेष क्षणों को देखे। साथ ही उन्होनें कहा कि आप अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करें। मैं उनमें से कुछ को रिट्वीट भी करूंगा। उन्होंने चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग से पहले ट्वीट कर कहा है कि इस क्षण का 130 करोड़ भारतीय बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब से कुछ घंटों में चंद्रयान 2 के कदम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर होंगे। भारत और बाकी दुनिया हमारे स्पेस साइंटिस्ट के अनुकरणीय प्रगति की गवाह बनेंगे। उन्होंने कई सारे चंद्रयान-2 को लेकर ट्वीट किये हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मैं भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के इतिहास में असाधारण क्षण का गवाह बनने के लिए बेंगलुरु के इसरो केंद्र में रहकर देखने को बेहद उत्साहित हूं। उन विशेष पलों को देखने के लिए विभिन्न राज्यों के युवा भी मौजूद रहेंगे! भूटान के युवा भी होंगे। उन्होंने कहा कि जिन नौजवानों के साथ मैं बेंगलुरु में इसरो सेंटर के विशेष क्षणों को देखूंगा, वे उज्ज्वल दिमाग वाले हैं जिन्होंने 5 जीओवी पर इसरो स्पेस क्विज जीता। इस क्विज में बड़े पैमाने पर भागीदारी विज्ञान और अंतरिक्ष में युवाओं की रुचि को प्रदर्शित करती है। यह एक महान संकेत है! पीएम मोदी ने कहा कि मैं 22 जुलाई 2019 को जब चन्द्रयान – 2 लॉन्च किया गया था, तब से ही सभी अपडेट पर मेरी नजर है। यह मिशन भारतीय प्रतिभा और तप की भावना को प्रदर्शित करता है। इसकी सफलता से करोड़ों भारतीयों को लाभ होगा।

SHARE