Bathinda Military Station Firing Update: गोलीबारी में आर्टिलरी यूनिट के 4 जवान शहीद

0
246
Bathinda Military Station Firing Update
गोलीबारी में आर्टिलरी यूनिट के 4 जवान शहीद

Bathinda Military Station Firing Update: पंजाब में बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में आज अलसुबह अचानक हुई अंधाधुंध गोलीबारी में मारे चार लोग आर्टिलरी यूनिट के जवान हैं। तड़के करीब 4 बजकर 30 मिनट पर स्टेशन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई जिसके बाद जवानों ने अपनी पॉजीशन ले ली। इस बीच बोलीबारी में चार जवान शहादत को प्राप्त हो गए। थोड़ी देर में सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को वारदात की जानकारी देंगे। सेना ने बताया कि गोलीबारी में शहीद हुए जवानों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

  • आतंकी हमले से पुलिस का फिलहाल इनकार
  • हमले में अंदर के लोग शामिल : पुलिस 
  • दो दिन पहले रायफल, 28 कारतूस गायब हुए 

पुलिस के साथ संयुक्त जांच जारी

सेना ने बताया कि मामले की पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि फायरिंग का क्या कारण है। पुलिस अधिकारी फिलहाल किसी तरह के आतंकी हमले की संभावना से इनकार कर रहे हैं। वारदात की विस्तृत रिपोर्ट का अभी इंतजार है।

मिलिट्री स्टेशन सील, सर्च आपरेशन

वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने फायरिंग के तुरंत बाद पूरा इलाका सील कर दिया गया है। सभी प्रवेश द्वारा बंद हैं। अब भी स्टेशन सील है और किसी को भी अंदर या बाहर जाने की इजाजत नहीं है। स्टेशन में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। बठिंडा पुलिस के एसएचओ, डीएसपी और एसपी मिलिट्री स्टेशन पहुंचे हैं। इन अधिकारियों के मोबाइल को भी अंदर नहीं ले जाने दिया गया है। छावनी में काम करने वाले लोगों को भी छावनी में नहीं जाने दिया गया।

दहशत का माहौल, स्कूलों में छुट्टी

गोलीबारी के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। छावनी एरिया के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। पुलिस ने इसे आतंकी घटना मानने से इनकार किया है। पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसपीएस परमार ने बताया कि यह आतंकी हमला नहीं है और यह बाहर से नहीं हुआ है। इसमें अंदर के लोग ही शामिल हैं। पंजाब पुलिस के सूत्रों ने बताया कि घटना से दो दिन पहले इंसास रायफल और 28 जिंदा कारतूस गायब हो गए थे। इसके पीछे सेना के कुछ जवानों का हाथ हो सकता है।

पठानकोट और गुरदासपुर में हो चुके हैं आतंकी हमले

पठानकोट में जनवरी 2016 में जैश-ए-मोहम्मद ने आतंकी हमला कराया था। उसके 6 आतंकी पाकिस्तान से भारत में घुसे। वह हथियारों से लैस होकर एयरबेस में घुस गए थे। उनकी अंधाधुंध फायरिंग में 7 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे। हालांकि आतंकियों को भी मार गिराया गया था। वहीं गुरदासपुर में जुलाई 2015 में आतंकी हमला हुआ था। इसमें आतंकी आर्मी यूनिफॉर्म पहनकर दीनानगर पुलिस थाने में घुस गए थे। यह आतंकी लश्कर के थे, जिन्हें मार गिराया गया था।

यह भी पढ़ें : Coronavirus Update 12 April 2023: देश में कोविड-19 के मामले 8000 से 170 कम

 

SHARE