बंगा जैन समाज ने मनाया स्वर्ण दीक्षा दिवस

0
386
Banga Jain Samaj celebrated Golden Diksha Day

जगदीश,नवांशहर :

बंगा के स्थानीय जैन स्थानक बंगा में संघ सेतु मधुर भाषिनी स्थानक प्रेरिका महासाध्वी श्री श्रुति जी म.ठाणे-5 जी के पावन सानिध्य में संथारा साधिका उप प्रवर्तनी महासाध्वी श्री स्वर्ण कांता जी म. का 76वां दीक्षा दिवस बड़ी ही श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। सभा का आगाज़ नवकार महामंत्र के उच्चारण से हुआ।

भंडारा आयोजित किया

सभा के सेक्रेटरी रोहित जैन ने बताया क़ी बंगा श्री संघ द्वारा स्वर्ण दीक्षा दिवस पर गुणगान किया। राकेश जैन पूजा जैन, रोहित जैन के परिवार द्वारा कड़ी चावल व हलवे का भंडारा आयोजित किया गया। सभा चेयरमैन जे डी जैन प्रधान एडवोकेट एस एल जैन ने सभा को सम्भोदित किया। शाम लाल जैन द्वारा दीक्षा दिवस के उपलक्ष पर भजन रखा गया। महिला मण्डल क़ी सेक्रेटरी अंजू जैन ने सभा में अपने भाव रखे। तरुणी मण्डल प्रधान राधिका जैन ने दीक्षा दिवस के उपलक्ष में भजन गाकर गुणगान किया। महासाध्वी श्रुति जी महाराज द्वारा राधिका जैन को स्वर सम्राट क़ी पदवी से अलंकृत किया गया। महासाध्वी श्रुति जी महाराज ने अपने मुखारविंद से स्वर्ण कांता जी महाराज क़ी जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा क़ी बंगा नगरी अनेकों महापुरुषों क़ी दीक्षा भूमि हैं।

अनेकों क्षेत्रों से दर्शनार्थी पधारे

कोकिल कंठी महासाध्वी किरण जी महाराज क़ी दीक्षा 43 साल पहले बंगा में हुई थी। दीक्षा दिवस के उपलक्ष पर महासाध्वी श्रुति जी महाराज के दर्शन करने लुधियाना अम्बाला जालंधर दिल्ली अनेकों क्षेत्रों से दर्शनार्थी पधारे हुए थे। सभा द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वगात सरोपा माला डाल कर बहुमान किया गया। महासाध्वी तारा मणि महासाध्वी रजनी एवं साध्वी हितिका साध्वी निधिका जी म.ने प्रवचन में भजन फ़रमाया। सारा हॉल भगवान महावीर एवं स्वर्ण कांता जी महाराज के जयगोश से घूंज उठा। सभा संरक्षक एडवोकेट जे डी जैन प्रधान एस एल जैन, सेक्रेटरी रोहित जैन, राकेश जैन ,शाम लाल जैन ,उप प्रधान अश्वनी जैन ,भूषण जैन ,वेरागन तनीषा ,कल्याणी पलवी,महिला मण्डल प्रधान चन्दन माला जैन स्कूल मैनेजर संजीव जैन ,तानिआ जैन, मनोज जैन ,अरविन्द जैन, वीर कांता जैन, पूजा जैन, रिया जैन, पुष्पा जैन, पूनम जैन, अमिता जैन, अंजू जैन, सुषमा जैन ,सीता जैन ,सुदेश अरोड़ा, किरण जैन उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : उपायुक्त के आश्वासन पर किसानों ने किया धरना स्थगित

ये भी पढ़ें : सरकार कर्मचारियों का उत्पीड़न करना बंद करे: सुजान मालड़ा

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE