बलराम शर्मा बने ब्राह्मण अन्तर्राष्ट्रीय के वरिष्ठ उपाध्यक्ष

0
239
Balram Sharma Became Senior Vice President Of Brahmin International
Balram Sharma Became Senior Vice President Of Brahmin International

आज समाज डिजिटल,रोहतक:

जनता कॉलोनी निवासी बलराम शर्मा को ब्राह्मण अन्तर्राष्ट्रीय का वरिष्ठ उपाध्यक्ष व केन्द्रीय सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। ब्राह्मण अन्तर्राष्ट्रीय के कीर्ति नगर दिल्ली स्थित कार्यालय से जारी उनके मनोनयन पत्र में केन्द्रीय समन्वयक ओंकार नाथ मिश्र ने बलराम शर्मा को ब्राह्मण अन्तर्राष्ट्रीय का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त करते हुए कहा है कि वे ब्राह्मण समाज को एकजुट करने के लिए बड़ी मेहनत से कार्य कर रहे हैं।

हरियाणा में भी प्रधान पद पर कार्यभार संभालेंगे बलराम शर्मा

इसलिए उन्हें ब्राह्मण अन्तर्राष्ट्रीय का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। इसके अलावा जब तक हरियाणा में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो जाती तब तक वे हरियाणा में भी प्रधान पद पर अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। बलराम शर्मा ने अपनी इस नियुक्ति पर ओंकार नाथ मिश्र का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि वे समाज को एकजुट करने के लिए अपना पूरा जोर लगा देंगे। इसके अलावा समाज में व्यापक सुधारवादी कदम उठाते हुए ब्राह्मण अन्तर्राष्ट्रीय का मंच एक महत्ती भूमिका निभायेगा। उन्होंने कहा कि समाज विभिन्न प्रकार की समस्याओं से जूझ रहा है तथा एकजुटता न होने के कारण भारी नुक्सान के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट कर आगे बढ़ाने का काम किया जायेगा। ज्ञातव्य रहे कि बलराम शर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार भी रहे हैं तथा कई वर्षों तक पत्रकारिता का कार्य कर चुके हैं।

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE