Baljinder Singh Balli: पंजाब के मोगा जिले में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या

0
227
Baljinder Singh Balli
कांग्रेस नेता बलजिंदर सिंह बल्ली। 

Aaj Samaj (आज समाज), Baljinder Singh Balli, चंडीगढ़: पंजाब के मोगा जिले में स्थानीय कांग्रेस नेता बलजिंदर सिंह बल्ली की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात बीते कल की है। बलजिंदर सिंह बल्ली 45 वर्ष के थे और उनके गृहनगर डाला में यह वारदात हुई। प्रारंभिक सूचना के अनुसार हमलावर ने जबरन घर में घुसकर बल्ली को गोली मारी। एक कथित सीसीटीवी फुटेज में हमलावर को भागने से पहले बल्ली पर फायरिंग करते हुए देखा गया।

  • कनाडा स्थित खालिस्तानी आतंकी अर्श डाला ने ली हमले की जिम्मेदारी

खालिस्तान का हाथ होने की आशंका

पुलिस ने अभी यह नहीं बताया है कि किसने बल्ली की हत्या की। हालांकि इसके पीछे खालिस्तान का हाथ होने की आशंका जताई गई है। वारदात के कुछ घंटे बाद, कनाडा स्थित खालिस्तानी आतंकवादी अर्श डाला ने फेसबुक पोस्ट में हमले की जिम्मेदारी ली। कानून प्रवर्तन अधिकारियों के मुताबिक बल्ली ने अस्पताल में दम तोड़ा। सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जे एलनचेझियन ने अन्य अधिकारियों के साथ तुरंत मौके का दौरा किया और बताया कि जांच सक्रिय रूप से चल रही है। बता दें कि बल्ली मोगा जिले के अजीतवाल ब्लॉक के पार्टी अध्यक्ष का पद संभाल रहे थे।

इन्होंने की घन्य कृत्य की निंदा

वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा और पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग जघन्य कृत्य की कड़ी निंदा की है। बाजवा ने सोशल मीडिया साइट पर लिखा, जिला मोगा के अजीतवाल ब्लॉक के कांग्रेस अध्यक्ष बलजिंदर सिंह बल्ली की हत्या कर दी गई जिसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। उन्होंने कहा, मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं।

पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त : बाजवा

बाजवा ने अपने पोस्ट में यह भी कहा, जब से आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब में आई है, कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। राज्य में बंदूक अपराध बढ़ रहा है। बाजवा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। प्रदेश सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए और दोषियों को गिरफ्तार करना चाहिए. अन्यथा, पंजाब कांग्रेस इसके लिए संघर्ष शुरू करेगी। बता दें कि मान के पास गृह विभाग भी है।

यह भी पढ़ें :

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE