Badlav Yatra Of Aam Party : आप की बदलाव यात्रा की रूपरेखा तैयार यात्रा में प्रदेश की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाएगी आप : सतबीर गोयत

0
55
कैथल जिले में बदलाव यात्रा की तैयारियों में लगे आप कार्यकर्ता।
कैथल जिले में बदलाव यात्रा की तैयारियों में लगे आप कार्यकर्ता।
  • 24 दिसंबर को कैथल पहुंचेगी बदलाव यात्रा

Aaj Samaj (आज समाज), Badlav Yatra Of Aam Party,मनोज वर्मा,कैथल: आप पार्टी के प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष (शिक्षा) मास्टर सतबीर गोयत ने गांव कुलतारण , छौत, बुढा खेड़ा का दौरा किया और पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बदलाव यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की। गोयत ने बताया कि पार्टी इब हरियाणा के लाल ने, एक मौका केजरीवाल ने के नारे के साथ प्रदेश की 90 विधानसभाओं में बदलाव यात्रा निकालेगी। 15 से 24 दिसंबर तक पार्टी के कार्यकर्ता बदलाव का संदेश देंगे। यात्रा के दौरान हरियाणा की बदहाल स्थिति व दिल्ली, पंजाब में पार्टी द्वारा किए बदलावों के बारे में प्रदेश की जनता को जागरूक किया जाएगा।

मनोहर सरकार में प्रदेश की शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। लाखों बेरोजगार युवा नौकरियों का इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश में 2 लाख स्वीकृत पद खाली है। जिन पर हरियाणा सरकार युवाओं को रोजगार देने की बजाय कौशल रोजगार निगम के माध्यम से कच्चे रोजगार देकर युवाओं का शौषण कर रही है।

प्रदेश में नशे का कारोबार पैर पसार चुका है। किसान भाजपा की नीतियों से परेशान है। बाढ़ से फसल बर्बादी का मुआवजा अभी तक नहीं मिला। उन्होंने बताया कि सिरसा से चलने वाली यात्रा का नेतृत्व डॉ. अशोक तंवर करेंगे। महेंद्रगढ़ में अनुराग ढांडा, कालका में चौ. निर्मल सिंह व फरीदाबाद में यात्रा का नेतृत्व डाक्टर सुशील गुप्ता करेंगे। महेंद्रगढ़ से शुरू यात्रा 24 दिसंबर को कैथल में पहुंचेगी। इस दौरान कैथल शहर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता रोड शो करेंगे। जिसके लिए कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी के साथ यह यात्रा कैथल में खत्म हो जाएगी।

यह भी पढ़ें  : Vikas Bharat Jan Samvad Sankalp Yatra का सिहोर व गाहडा में स्वागत

यह भी पढ़ें  : Blood Donation Camp : पंजाबी वेल्फेयर सभा कैथल द्वारा रक्तदान शिविर को लेकर बैठक आयोजित

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE