Brezza Facelift Leaked: ब्रेजा फेसलिफ्ट ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले लीक, जानें इंजन और फीचर्स में क्या हुए बदलाव

0
85

ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी की प्रीमियम गाड़ी ब्रेजा फेसलिफ्ट ऑफिशियल लॉन्च से एक दिन पहले लीक हो गई है। गाड़ी में जिन नए फीचर्स के जुड़ने की चर्चा हो रही थी, वे अब कन्फर्म हो गए हैं। ब्रेजा फेसलिफ्ट में नया इंजन, कई नए फीचर्स और हल्के डिजाइन देखने को मिलेंगे।

नए इंजन की खूबियां

कार में सबसे बड़ा बदलाव 1.0 लीटर बूस्टरजेट टर्बोचार्ज्ड इंजन के रूप में देखने को मिलेगा। यही इंजन फ्रॉन्क्स में लगा है। इसमें नया 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी लगाया गया है। सबसे अहम बात यह है कि इस इंजन की वजह से ब्रेजा ‘सब-फोर-मीटर’ टैक्स ब्रैकेट में आ जाती है, जिससे मारुति को टर्बो वेरिएंट्स की कीमत को कॉम्पिटिटिव रखने में मदद मिलेगी।

यह इंजन मौजूदा 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आएगा, जो 102bhp की पावर और 139Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता रहेगा। उम्मीद है कि CNG ऑप्शन भी जारी रहेगा, जिसमें अब ‘विक्टोरिस’ (Victoris) की तरह सिलेंडर को गाड़ी के नीचे (अंडरबॉडी) लगाया जा सकता है, जिससे बूट स्पेस की क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

इंटीरियर मिलेगा जबरदस्त

गाड़ी के इंटीरियर पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। पहले वाली 9-इंच की टचस्क्रीन की जगह अब 10.1-इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है, जिसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay का सपोर्ट मिलता है। वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, दरवाजों पर एम्बिएंट लाइटिंग स्ट्रिप्स, एयर प्यूरीफायर और नई अपहोल्स्ट्री जैसी चीजें इसमें पक्का तौर पर शामिल की गई हैं।

विक्टोरिस जैसा क्लाइमेट कंट्रोल

क्लाइमेट कंट्रोल पैनल को बदलकर ‘विक्टोरिस’ (Victoris) वाला बटन-बेस्ड यूनिट लगाया गया है और पिछली सीटों पर विंग्ड हेडरेस्ट दिए गए हैं। सिंगल-पेन सनरूफ, वायरलेस चार्जर, ऑटो-डिमिंग IRVM, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा और हेड्स-अप डिस्प्ले जैसे मौजूदा फीचर्स के भी इसमें शामिल रहने की उम्मीद है।

कितनी हो सकती है कीमत?

कीमत की बात करें, तो ब्रेजा फेसलिफ्ट की कीमत ब्रेजा से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। इसकी कीमत 8.50 लाख रुपये से लेकर 14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक हो सकती है।

  • TAGS
  • [post_tags]