Ather ला रही नया ई-स्कूटर, मार्केट में करेगी धमाल, जानें कितनी होगी कीमत

0
134

Ather Energy New Escooter : इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Ather Energy अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर ला रही है। कंपनी बेंगलुरु में 19 अगस्त को आयोजित हो रहे Ather Community Day के दौरान अपने नए स्कूटर से पर्दा हटाएगी। माना जा रहा है कि मार्केट में किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के इरादे से कंपनी नया स्कूटर लेकर आ रही है।

नए प्लेटफॉर्म पर बना है स्कूटर

लॉन्च होने वाले इस स्कूटर में एक नए प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। माना जा रहा है कि कंपनी आगे इसी प्लेटफॉर्म पर आगे के सारे इलेक्ट्रिक स्कूटर लाएगी। कंपनी के अनुसार, इस नए प्लेटफॉर्म को बेहतर स्केलेबिलिटी, बहुउद्देशीय उपयोग और अधिक कुशल मैन्युफैक्चरिंग को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। यह स्कूटर लॉन्चिंग से पहले देश में सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसे फिलहाल EL01 माना जा रहा है।

टेस्टिंग के दौरान दिखा नया स्कूटर

आधिकारिक लॉन्च से पहले इस स्कूटर के प्रोटोटाइप, जिसे फिलहाल EL01 माना जा रहा है, भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखे गए हैं। स्पाई तस्वीरों से संकेत मिलता है कि Ather इस बार ज्यादा प्रैक्टिकल और फैमिली-फ्रेंडली डिजाइन पर फोकस कर रही है।

लंबा व्हीलबेस और चौड़ी सीट

Ather 450X की तुलना में इस नए स्कूटर में लंबा व्हीलबेस, चौड़ी सीट और बड़ा फ्लोरबोर्ड हो सकता है। साथ ही, प्रोडक्शन मॉडल का डिजाइन उस नियर-प्रोडक्शन कॉन्सेप्ट से काफी मिलता-जुलता हो सकता है, जिसे कंपनी पहले प्रदर्शित कर चुकी है।

मिल सकते हैं ये फीचर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए स्कूटर में हैंडलबार-माउंटेड हेडलैंप और फ्रंट एप्रन पर चौड़ी LED DRL देखने को मिल सकती है। इसके अलावा, फ्रंट में 14-इंच का बड़ा व्हील और रियर में 12-इंच का व्हील दिया जा सकता है। EL प्लेटफॉर्म को 2 kWh से 5 kWh तक के बैटरी पैक को सपोर्ट करने के लिए तैयार किया गया है। स्कूटर में स्विंगआर्म-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की संभावना है। वहीं सस्पेंशन के लिए फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में सिंगल शॉक एब्जॉर्बर दिया जा सकता है। ब्रेकिंग सिस्टम में फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर ड्रम ब्रेक मिलने की उम्मीद है।

कितनी हो सकती है कीमत

नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत ₹1 लाख से ₹1.25 लाख (एक्स शोरूम) के बीच हो सकती है। लॉन्चिंग के बाद इस स्कूटर की टक्कर बजाज चेतक C2501, टीवीएस ऑर्बिटर, एंपियर नेक्सस और विदा वीएक्स 2 से होगी।

  • TAGS
  • [post_tags]