Australia Open: Sania Mirza will not be able to play Grand Slam tournament due to injury: आॅस्ट्रेलिया ओपन: चोटिल होने की वजह से सानिया मिर्जा नहीं खेल पाएंगी ग्रैंड स्लैम टूनार्मेंट

0
477

नई दिल्ली। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा मां बनने के बाद अपना पहला ग्रैंड स्लैम टूनार्मेंट नहीं खेल पाएंगी। सानिया मिर्जा ने चोटिल होने के कारण महिला डब्लस के पहले दौर से अपना नाम वापस ले लिया। वह आॅस्ट्रेलियन ओपन 2020 में यूक्रेन की नाडिया किचेनोक के साथ उतरने वाली थीं। सानिया मिर्जा और नाडिया ने मिलकर हाल ही में होबार्ट इंटरनेशनल में महिला डबल्स का खिताब अपने नाम किया था। सानिया दो साल के बाद वापसी कर रहीं हैं। अभ्यास के दौरान सानिया के दाहिने पैर में चोट लगी है। वह दो साल बाद टेनिस कोर्ट पर लौटी है। उन्हें काफी चोट लगी है। जिसके कारण वह साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूनार्मेंट में भाग नहीं ले पाएंगी।

SHARE