घर में घुसकर महिला के कपड़े फाड़ दुष्कर्म की कोशिश

0
466
rape
rape

यमुनानगर। गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक युवक ने घर में घुसकर महिला के कपड़े फाड़कर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर मचाने पर जब आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपित वहां से फरार हो गया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शाम साढ़े छह बजे वह घर पर अकेली थी। उसके परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। इस दौरान एक व्यक्ति उनके घर पर आ गया। आरोपित ने घर पर आते ही उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और उसके कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर आरोपित ने उसके साथ मारपीट की। आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपित वहां से फरार हो गया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी।

SHARE