पत्रकारों पर हमला निंदनीय, जल्द गिरफ्तार हों आरोपी : त्रिलोचन सिंह

0
108
Attack on journalists is condemnable accused should be arrested soon-Trilochan Singh
Attack on journalists is condemnable accused should be arrested soon-Trilochan Singh

करनाल, 9अप्रैल, इशिका ठाकुर:
एनडीआरआई में राष्ट्रीय पशु मेले की कवरेज करने गए पत्रकारों पर लाठी डंडों से हमला करने की कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने कड़े शब्दों में निंदा की है। साथ ही करनाल पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला जाए। त्रिलोचन सिंह ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी दिन-रात काम कर लोगों की आवाज उठाने का काम करते है।

कोरोना संकट काल में भी जब हर कोई अपने घर में रहने को मजबूर था, उस समय जोखिम भरे माहौल में भी पत्रकारों ने ही सूचनाओं को आम जन तक पहुंचाने का काम किया। असामाजिक तत्वों द्वारा पत्रकारों पर हमला करने की कांग्रेस कड़ी शब्दों में निंदा करती है। करनाल पुलिस कप्तान से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द हमलावरों को गिरफ्तार किया जाए। कांग्रेस पत्रकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

यह भी पढ़ें : एनडीआरआई डेयरी मेले के सुरक्षा प्रबंधों में बड़ी चूक, तीन पत्रकारों पर हुआ हमला

SHARE