उत्तर भारत के मरीजों के लिए संजीवनी साबित होगा अटल कैंसर केयर

0
279
Atal Cancer Care will prove to be sanjeevani

मनोज वर्मा,कैथल:

महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि अम्बाला में स्थापित हुआ अटल कैंसर केयर केंद्र उत्तर भारत के कैंसर रोग पीडि़तों के लिए संजीवनी साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से मरीजों को अत्याधुनिक मशीनों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का लाभ मिलेगा।

प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के प्रयासों से गुणात्मक सुधार

सोमवार सुबह महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा हलके के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ इन ऐतिहासिक पलों की गवाह बनी। अम्बाला में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के उपरांत प्रतिक्रिया देते हुए राज्यमन्त्री कमलेश ढांडा ने कहा कि, प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के प्रयासों से गुणात्मक सुधार हुआ है। नागरिक अस्पतालों में ओपीडी बढ़ाने से लेकर आयुष्मान भारत योजना के तहत महंगे इलाज भी गरीब, वंचित नागरिकों के दायरे में लाने का काम किया गया है।

अटल कैंसर केयर केंद्र की परिकल्पना को मंजूरी

उन्होंने कहा कि, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य जेपी नड्डा द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर अम्बाला में स्थापित हुए अटल कैंसर केयर केंद्र की परिकल्पना को मंजूरी दी गई थी और आज का दिन अम्बाला व साथ लगते जिलों ही नहीं, अपितु उत्तर भारत के लोगों के लिए महत्वपूर्ण रहा। राज्यमन्त्री कमलेश ढांडा ने कहा कि इस केंद्र में कैंसर पीडित लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ जैसी सेवाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि हमें आमजन को जागरूक करते हुए बताना होगा कि कैसे हरियाणा निरन्तर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए संकल्पबद्ध है।

 

यह भी पढ़ें : अपाहिज होने का फायदा उठा नशीले पदार्थों की करता था तस्करी, गिरफ्तार Drug Trafficker Arrested

यह भी पढ़ें :  हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस World Red Cross Day

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE