हिमाचल में पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव: भाजपा अध्यक्ष

0
581
हिमाचल में पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव: भाजपा अध्यक्ष
हिमाचल में पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव: भाजपा अध्यक्ष

आज समाज डिजिटल, ऊना:
हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राजनीतिक गर्मी बढ़ती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के लिए मिशन रिपीट किसी चुनौती से कम नहीं है। इसलिए भाजपा तैयारी में जुट गई है।

बोले-कट सकते हैं विधायकों और मंत्रियों के टिकट

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने दो टूक शब्दों में कहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के ही कुछ मंत्रियों और विधायकों के टिकट कट सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता की उम्मीद और आशाओं के लिए समय-समय पर सर्वे करवाती है और उसी के आधार पर चुनाव के लिए प्रत्याशियों का चयन किया जाता है।

कांग्रेस को कहा- डूबता जहाज

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जहां कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज करार दिया। वहीं दूसरी और उन्होंने हिमाचल प्रदेश में समय पूर्व विधानसभा चुनाव की संभावनाओं से भी इंकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।

वहीं उन्होंने कांग्रेस के संगठन में हुए बड़े फेरबदल पर भी जमकर चुटकी ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं शिमला लोकसभा क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप ने मंगलवार शाम जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।

पार्टी सर्वेक्षण के बाद बंटेंगे टिकट

इस दौरान उन्होंने भाजपा के ही कुछ मंत्रियों और विधायकों के टिकट कटने की संभावनाओं को और हवा दे दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी समय-समय पर हर स्थान पर सर्वेक्षण कराती है। उसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश में भी सर्वे हुए है, जो भी इस सर्वेक्षण में सामने आएगा, उसी के आधार पर विधानसभा चुनाव में टिकट का आवंटन होगा, फिर चाहे उसके लिए किसी मंत्री या विधायक का टिकट काटना ही क्यों न पड़े।

ये भी पढ़ें : टीका न लगाने वाले बच्चे भी आ सकेंगे स्कूल

ये भी पढ़ें : दोस्त को उतारा मौत के घाट फिर किए टुकड़े, कारण 25 हजार रुपये का लेनदेन

ये भी पढ़ें : बिजली संकट, तीन यूनिटों में उत्पादन बंद, बढ़ी मांग

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE