Assembly By-Elections: बीजेपी ने चार राज्यों में विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी की सूची

0
62
Assembly By-Elections
बीजेपी ने 4 राज्यों में विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी की सूची

Aaj Samaj (आज समाज), Assembly By-Elections, नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 4 राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनावों के लिए मंगलवार को उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। साथ ही पार्टी ने सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए भी प्रत्याशियों की सूची जारी की है। जिन चार राज्यों में विधानसभा उपचुनाव होने हैं उनमें हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक (एक सीट), गुजरात (5 सीट) और पश्चिम बंगाल (2 सीट) शामिल हैं।

  • सिक्किम विधानसभा चुनावों के लिए भी नामों का ऐलान

सिक्किम विधानसभा के लिए भी 9 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान

बता दें, बीजेपी ने सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बता दें, हाल ही में लोकसभा चुनाव के साथ ही सिक्किम विधानसभा के लिए चुनावों की घोषणा की गई। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के मुताबिक सिक्किम में एक चरण में चुनाव कराए जाएंगे। 18 मार्च को नोटिफिकेश होगा। 17 अप्रैल को वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

लोकसभा चुनाव के लिए छठी सूची जारी

बीजेपी ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए छठी सूची भी जारी की। इसमें तीन उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। इन तीन नामों में दो राजस्थान और एक मणिपुर के लिए घोषित किया गया है। जानकारी के मुताबिक, राजस्थान की करौली-धौलपुर (अजा) लोकसभा सीट से इंदु देवी जाटव और दौसा से कन्हैया लाल मीणा को चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं इनर मणिपुर लोकसभा सीट से थौनाओजम बसंत कुमार सिंह पर दांव लगाया गया है। बीजेपी अब तक करीब 400 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। कुल 543 सीटें हैं।

.यह भी पढ़ें:

Connect With Us:Twitter Facebook

SHARE