पठानकोट : अश्वनी शर्मा ने चिल्ड्रन पार्क में लहराया तिरंगा

0
340

राज चौधरी, पठानकोट :
देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस को समस्त देशवासियों की तरह आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाते हुए पठानकोट भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा पठानकोट के रामलीला मैदान के पास चिल्ड्रन पार्क में देश की आन-बान-शान हिंदुस्तान का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर आजादी का पर्व धूमधाम से मनाया तथा तिरंगे को सलामी देते हुए राष्ट्रगान गाया। इस अवसर पर सभी ने एक-दुसरे का मुंह मीठा करवा कर इस शुभ दिन की सभी को बधाई दी। अश्वनी शर्मा ने सभी देश की उन्नति तथा देश को विश्व-गुरु व विश्व-शक्ति बनाने के प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी द्वारा देखे गए सपने को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का सहयोग करने का आह्वान किया और उनके कंधे से कन्धा मिला कर चलने का प्रण लिया। इस अवसर पर सुजानपुर से विधायक दिनेश सिंह बब्बू, अनिल वासुदेवा, विपन महाजन, सुरेश शर्मा, विनोद दीवान, मंडल अध्यक्ष शमशेर ठाकुर, रोहित पुरी, जोगिंदर शील, जिला सोशल मीडिया अध्यक्ष बिंदा सैनी सहित हजारों की संख्या में भाजयुमों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

SHARE