Ashu Shera Became The District President Of BJP Mahila Morcha Panipat : जिप चेयरपर्सन रहीं आशु शेरा बनीं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष

0
207
Ashu Shera Became The District President Of BJP Mahila Morcha Panipat

Aaj Samaj (आज समाज), पानीपत :  जिला परिषद की चेयरपर्सन रहीं आशु सत्यवान शेरा को भाजपा महिला मोर्चा की पानीपत जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उनके पति सत्यवान शेरा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य रहे हैं। बाद में पद से इस्तीफा दे दिया था। आशु शेरा ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शिनी और जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट का आभार जताया।

SHARE