Arya Jagatswami Sampurnanand पहुंचे रमेश सैनी के निवास पर, घायल हुए सैनी से पूछा हाल चाल

0
100
आर्य गुरुकुल नली खुर्द के प्रमुख स्वामी संम्पूर्णानंद
आर्य गुरुकुल नली खुर्द के प्रमुख स्वामी संम्पूर्णानंद

Aaj Samaj (आज समाज), Arya Jagatswami Sampurnanand, करनाल,19 दिसंबर(प्रवीण वालिया):
आर्य जगत के जाने माने विद्वान तथा आर्य गुरुकुल नली खुर्द के प्रमुख स्वामी संम्पूर्णानंद आज कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव रमेश सैनी के निवास पर पहुंचे। उन्होंने सैनी का हाल चाल जाना।

सैनी का पिछले दिनों कांग्रेस की बैठक से लौटते समय एक्सीडेंट हो गया था। इससे उनकी कई पसलियां टूट गई थीं। उसके बाद वह अपने निवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उनको देखने के लिए आने वालों का तांता लगा हुआ है। उन्हें देखने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भपूेंद्र सिंह हुड्डा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी, पूर्व विधायक करण सिंह दलाल, सुमिता सिंह, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व सासंद गुरदयाल सैनी, पूर्व मंत्री भीम सैन मैहता, कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह, कांग्रेस के प्रवक्ता गोपाल नारसर, हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष आजाद सिंह के साथ साहित्यकार पत्रकार राजनेता पहुंच रहे हैं।

स्वामी सम्पूर्णनंद ने उनको जल्द स्वस्थ होने की दुआ दी तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने करनाल और प्रदेश की राजनीति पर चर्चा की। स्वामी जी ने लोकसभा और विधानसभा के चुनावों को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर दिलबाग सिंह भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें  :Indian Red Cross Society : सेंट जॉन रेडक्रॉस भवन नारनौल में पांच दिवसीय जेआरसी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

यह भी पढ़ें  : BJP Leader Gaurav Mittal Padla : भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवार का उत्थान करना

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE