Arya Girls Public School Panipat : टैगोर सदन ने बनाया आकर्षक दस्तावेज डिजाइन

0
200
Arya Girls Public School Panipat
Arya Girls Public School Panipat
Aaj Samaj (आज समाज),Arya Girls Public School Panipat,पानीपत: आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित विभिन्न अन्तर सदन प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया तथा अपनी कलात्मकता और बौद्धिक कुशलता का सर्वोत्तम प्रदर्शन किया। विद्यालय के चारों सदनों से कक्षा 4 से 6 की छात्राओं आज के आधुनिक इन्टरनेट युग में डाक्यूमेंट के आकर्षक डिजाइन बनाकर कम्प्यूटर पर अपनी कुशलता दिखाई। आज की प्रतियोगिताओं में  प्रथम स्थान पर  टैगोर, दूसरा स्थान नेहरू सदन और  दयानंद सदन ने  तीसरा स्थान प्राप्त किया। कंप्यूटर अध्यापिका ज्योति के कुशल निर्देशन में छात्राओं ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने कंप्यूटर पर ही विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को एक दस्तावेज के रूप में दिखाकर अपनी कलात्मकता का परिचय दिया। विद्यालय की  प्रधानाध्यापिका मीनाक्षी अरोड़ा ने बच्चों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि आज का युग चुनौतीपूर्ण और प्रतिस्पर्धात्मक है। विद्यालय में होने वाली विभिन्न गतिविधियों में शामिल होकर भविष्य की चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार किया जा सकता है।
SHARE