Arya College Became Overall Champion : लगातार अठाहरवीं बार ओवर ऑल चैंपियन बन आर्य कॉलेज ने किया नया कीर्तिमान स्थापित

0
123
Arya College Became Overall Champion
Arya College Became Overall Champion
  • 31 विधाओं में प्रथम,3 विधाओं में किया द्वितीय स्थान हासिल
  • या तो हम जीतते हैं या हम सीखते हैं- संजय भाटिया
  • लक्ष्य प्राप्ति के लिए जिद का होना बेहद जरूरी- ए.एस.पी मंयक मिश्रा
  • मुख्य अतिथि सांसद संजय भाटिया व चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.रणपाल सिंह राजेश गोयल ने प्रतिभागियों को बांटे पुरस्कार
Aaj Samaj (आज समाज),Arya College Became Overall Champion, पानीपत: बुधवार को कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरूक्षेत्र द्वारा आर्य पीजी कॉलेज,पानीपत में आयोजित करनाल जोन के 46वें युवा महोत्सव का तीसरे दिन भव्य रूप से समापन हुआ। तीन दिन चलने वाले इस युवा महोत्सव में लगभग 42 महाविद्यालयों के 2500 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया। युवा महोत्सव के तीसरे दिन उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरूक्षेत्र के परीक्षा नियंत्रक डॉ.अकेंश्वर प्रकाश व आर्य समाज बडा बाजार, पानीपत के प्रधान अजय गर्ग व हरपाल ढांडा ने शिरकत की। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेंद्र सिंगला, महासचिव सीए कमल किशोर, उद्योगपति निखिल सिंगला, कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य वरिष्ठ सदस्य विरेंद्र सिंगला व कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ,शॉल व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत कर आभार व्यक्त किया। परीक्षा नियंत्रक डॉ.अकेंश्वर प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि आर्य कॉलेज प्रबंधन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जीवन में धैर्य रखना बेहद जरूरी है क्योंकि धैर्य के साथ ही हम अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं।

 

 

Arya College Became Overall Champion
Arya College Became Overall Champion

कॉलेज स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों मे जरूर भाग लेना चाहिए : सांदड़ भाटिया 

आर्य समाज बडा बाजार, पानीपत के प्रधान अजय गर्ग ने कहा कि वैदिक ज्ञान परंपरा सिद्तों का अनुसरण करती है जिससे की विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन कर सकते हैं। पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर करनाल लोक सभा सांसद संजय भाटिया, विशिष्ट अतिथि पानीपत के ए.एस.पी मंयक मिश्रा, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलपति डॉ. रणपाल सिंह, केयूके डी.वाई.सी.ए से उपनिदेशक डॉ. गुरचरण सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार दे कर सम्मानित करते हुए विद्यार्थिंयों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि रहे करनाल लोक सभा क्षेत्र के सांसद संजय भाटिया ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को कॉलेज स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों मे जरूर भाग लेना चाहिए। सांसद ने अपने संबोधन में अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए बताया कि वे भी कॉलेज समय में सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेते थे। उन्होंने कहा कि कुछ विद्यार्थियों को पुरस्कार ना मिले, वो नाराज ना हों वो यहां से अगर जीत कर नहीं गए तो बहुत सीख कर जाऐंगे और अगले वर्ष वो जरूर जीतेंगे।

 

 

 

Arya College Became Overall Champion
Arya College Became Overall Champion

जीवन में अनुशासन का होना बहुत जरूरी :  ए.एस.पी मंयक मिश्रा

पारितोषिक वितरण समारोह में विशिष्ट अतिथि रहे ए.एस.पी मंयक मिश्रा, ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि एक सफल व्यक्तित्व के लिए जीवन में अनुशासन का होना बहुत जरूरी है, क्योंकि अनुशासन से ही हम दृढ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। ए.एस.पी ने यह भी कहा कि युवाओं को अपने जीवन में आगे बढने के लिए सही मार्ग पर चलने की जिद करनी चाहिए जिससे की वह युवा जोश के साथ अपने लक्ष्य को हासिल कर सकें। हमेशा उन लोगों से सीखना चाहिए जिनके पास ऐसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। जयूरी मेंबर डॉ. अशोक चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि आर्य कॉलेज प्रबंधक समिति ने हमेशा एक बुंलद हौसले के साथ उंचाईयों के नए मापदंड को हासिल किया है। उन्होंने अपने संबोधन के अंत में कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता को भी बधाई दी कि उन्हीं के बदौलत ही ये महोत्सव इतना शानदार और सफल रहा है।

जीवन में चुनौतियों को सहज स्वीकार करते हुए डटकर मुकाबला करना चाहिए  

प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कॉलेज प्रांगण में पहुंचे सभी अतिथियों का अभार व्यक्त करते हुए अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने जीवन में चुनौतियों को सहज स्वीकार करते हुए उनका डटकर मुकाबला करना चाहिए। विद्यार्थियों को पढाई के साथ-साथ खेल-कूद व सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढचढ कर भाग लेना चाहिए। अंत में उन्होंने सभी अतिथियों का दूसरे कॉलेज से आए प्राध्यापकों व विद्यार्थियों का शहर और गांव से आए गणमान्य व्यक्तियों का जो इस युवा महोत्सव में भाग लेने आए और देखने आए सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह के अंत में आर्य कॉलेज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रभारी डॉ. राम निवास ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर इसी तरह पूरी निष्ठा के साथ प्रयासरत रहेंगे।

46वें युवा महोत्सव में ओवर ऑल चैंपियन बना आर्य महाविद्यालय

आर्य कॉलेज की टीम ने 42 विधाओं में भाग लिया, जिसमें 31 में प्रथम स्थान, 3 में द्वितीय स्थान हासिल कर एक बार फिर से नया किर्तिमान स्थापित कर दिया है। आई.बी पीजी कॉलेज पानीपत ने युवा महोत्सव में रनर अप की ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं के डी.ए.वी पीजी कॉलेज, करनाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरूक्षेत्र की ओर आए डॉ.अशोक चौधरी, डॉ. रमेश ढांडा व डॉ. संदीप कंधवाल ने ज्यूरी मेंबर के रूप में शिरकत की, वहीं केयूके की ओर से ओबर्जवर डॉ.कुशल पाल, डारेक्टर नोमिनी डॉ. आबिद अली भी मौजूद रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचार प्रमुख राजेश गोयल, डी.ए.वी कॉलेज करनाल के प्राचार्य डॉ. रामपाल सैनी, आई.बी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय गर्ग, लाभ सिंह,गुरदेव सिंह, अनुभा गुप्ता, उप प्राचार्य डॉ. नीरज ठाकुर समेत कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।

 

Arya College Became Overall Champion
Arya College Became Overall Champion
अंतिम दिन आयोजित हुई विधाओं के परिणाम इस प्रकार रहे
हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा में आर्य पीजी कॉलेज,पानीपत ने प्रथम स्थान, डी.ए.वी.पीजी कॉलेज,करनाल ने द्वितीय स्थान व शहीद उधम राजकीय महाविद्यालय,मटक माजरी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
गुप डांस हरियाणवी में ने प्रथम स्थान,आर्य पीजी कॉलेज ने प्रथम द्वितीय स्थान आई.बी. कॉलेज,पानीपत ने व तृतीय स्थान डी.ए.वी.पीजी कॉलेज,करनाल हासिल किया।
वेस्टर्न वोकल सोलो में डी.ए.वी.पीजी कॉलेज,करनाल ने प्रथम स्थान, गुरूनानक खालसा कॉलेज, करनाल ने द्वितीय स्थान व आई.बी. कॉलेज,पानीपत ने तृतीय स्थान हासिल किया।
वेस्टर्न वाद्य यंत्र सोलो में आर्य पीजी कॉलेज,पानीपत ने प्रथम स्थान, गुरूनानक खालसा कॉलेज,करनाल ने द्वितीय स्थान व दयाल सिंह कॉलेज,करनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
वेस्टर्न ग्रुप सोंग में – आर्य पीजी कॉलेज,पानीपत ने प्रथम स्थान, आई.बी कॉलेज,पानीपत ने द्वितीय स्थान व गुरू नानक खालसा कॉलेज,करनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इंस्टालेशन में आर्य पीजी कॉलेज,पानीपत ने प्रथम स्थान, डी.ए.वी.पीजी कॉलेज,करनाल ने द्वितीय स्थान व एस.डी पीजी कॉलेज ने तृतीय स्थान हासिल किया।
फोटोग्राफी में  प्रथम स्थान, पंडित चिरंजी लाल राजकीय महाविद्यालय,करनाल ने प्रथम गुरू नानक खालसा कॉलेज करनाल ने द्वितीय स्थान
पहले दो दिन की विधाओं के परिणाम (16 अक्तूबर को आयोजित हुई विधाओं के परिणाम)
1-कोरियोग्राफी में आर्य पीजी कॉलेज प्रथम,गीता डिग्री कॉलेज शेरा ने द्वितीय स्थान व डी.ए.वी पीजी कॉलेज,करनाल की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।
2- क्लासिकल डांस सोलो में आर्य पीजी कॉलेज प्रथम, आई.बी कॉलेज पानीपत द्वितीय स्थान पर व डी.ए.वी पीजी कॉलेज ने तृतीय स्थान हासिल किया।
3- पोस्टर मेकिंग में माता सुंदरी महाविद्यालय निसिंग ने प्रथम, आर्य पीजी कॉलेज ने द्वितीय व केवीए डी.ए.वी महिला महाविद्यालय,करनाल  तृतीय स्थान पर रहा।
4- प्रश्नोतरी प्रतियागिता में गुरू नानक खालसा कॉलेज ने प्रथम स्थान, दयाल सिंह कॉलेज, करनाल ने दवितीय स्थान व राजकीय महाविद्याल, इसराना ने तृतीय स्थान हासिल किया।
5-हरियाणवी लूर नृत्य में आर्य पीजी कॉलेज प्रथम व डी.ए.वी पीजी कॉलेज ने दूसरा स्थान
6- फॉक सोंग हरियाणवी सोलो में आर्य पीजी कॉलेज ने प्रथम, आई.बी कॉलेज, पानीपत ने द्वितीय स्थान व डी.ए.वी पीजी कॉलेज करनाल और पंडित चरणजी लाल राजकीय महाविद्यालय,करनाल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।
7- फॉक सोंग हरियाणवी जनरल में आई.बी कॉलेज, पानीपत ने प्रथम, डी.ए.वी पीजी कॉलेज करनाल ने द्वितीय व तृतीय स्थान शहीद उधम सिंह महाविद्यालय, मटक माजरी,करनाल ने हासिल किया।
8-  ऑन द स्पॉट पेंटिंग में पंडित चरणजी लाल राजकीय महाविद्यालय,करनाल ने प्रथम, द्वितीय स्थान आई.बी कॉलेज, पानीपत ने व तृतीय स्थान आर्य पीजी कॉलेज,पानीपत ने हासिल किया।
9- रंगोली में आर्य पीजी कॉलेज ने प्रथम, द्वितीय स्थान पंडित चरणजी लाल राजकीय महाविद्यालय,करनाल व तृतीय स्थान देश बंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय,पानीपत ने हासिल किया।
10- रिचुअल में आर्य पीजी कॉलेज ने प्रथम, द्वितीय स्थान देश बंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय,पानीपत ने व तृतीय स्थान डी.ए.वी पीजी कॉलेज करनाल ने हासिल किया।
11- सोलो डांस हरियाणवी मेल में आर्य पीजी कॉलेज ने प्रथम,द्वितीय स्थान डी.ए.वी पीजी कॉलेज करनाल ने व तृतीय स्थान आई.बी कॉलेज, पानीपत ने हासिल किया।
12- सोलो डांस हरियाणवी फिमेल में आर्य पीजी कॉलेज ने प्रथम,द्वितीय स्थान डी.ए.वी पीजी कॉलेज करनाल ने व तृतीय स्थान आई.बी कॉलेज, पानीपत ने हासिल किया।
13- लाईट वॉकल इंडियन में आर्य पीजी कॉलेज ने प्रथम,द्वितीय स्थान आई.बी कॉलेज, पानीपत व तृतीय स्थान डी.ए.वी पीजी कॉलेज करनाल व गुरू नानक खालसा कॉलेज,करनाल ने संयुक्त रूप से हासिल किया।
14- माईम में आर्य पीजी कॉलेज ने प्रथम,द्वितीय स्थान आई.बी कॉलेज, पानीपत व तृतीय स्थान राजकीय महाविद्यालय,बापौली ने हासिल किया।
15- पॉप सोंग हरियाणवी में आर्य पीजी कॉलेज ने प्रथम,द्वितीय स्थान गुरू नानक खालसा कॉलेज,करनाल व तृतीय स्थान.ए.वी पीजी कॉलेज करनाल ने हासिल किया।
16- ग्रुप सोंग जरनल में आर्य पीजी कॉलेज ने प्रथम स्थान,आई.बी कॉलेज,पानीपत ने द्वितीय स्थान व डी.ए.वी पीजी कॉलेज,करनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
17- क्लासिकल वॉकल सोलो में आई.बी कॉलेज,पानीपत प्रथम, आर्य कन्या गुरूकुल महाविद्यालय, मोर माजरा ने द्वितीय स्थान व आर्य पीजी कॉलेज ने तृतीय स्थान हासिल किया।
18- संस्कृति नाटक में आर्य पीजी कॉलेज ने प्रथम स्थान, आई.बी कॉलेज,पानीपत ने द्वितीय स्थान व डी.ए.वी पीजी कॉलेज,करनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।

 

Arya College Became Overall Champion
Arya College Became Overall Champion
17 अक्तूबर को आयोजित हुई विधाओं के परिणाम
19 ग्रुप डांस जनरल में आर्य पीजी कॉलेज ने प्रथम स्थान,आई.बी कॉलेज, पानीपत ने द्वितीय स्थान व डी.ए.वी पीजी कॉलेज, करनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
20 हरियाणवी हिंदी स्किट में डी.ए.वी पीजी कॉलेज, करनाल ने प्रथम, आई.बी कॉलेज,पानीपत ने द्वितीय व दयाल सिंह महाविद्यालय, करनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
21- क्लासिकल इंस्ट्रुमेंटल सोलो प्रकशन में डी.ए.वी पीजी कॉलेज,करनाल ने प्रथम आर्य पीजी कॉलेज ने द्वितीय व शहीद उधम सिंह महाविद्यालय मटक माजरी,करनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
22- क्लासिकल इंस्ट्रुमेंटल सोलो नॉन प्रकशन में आर्य पीजी कॉलेज ने प्रथम आई.बी कॉलेज,पानीपत ने द्वितीय व राजकीय महिला महाविद्यालय,करनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
23- क्ले मॉडलिंग में पंडित चरणजी लाल राजकीय महाविद्यालय,करनाल ने प्रथम आई.बी कॉलेज,पानीपत द्वितीय व देश बंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय,पानीपत ने तृतीय स्थान हासिल किया।
24- कार्टूनिंग में एस.डी पीजी कॉलेज,पानीपत ने प्रथम, आई.बी कॉलेज,पानीपत द्वितीय व आर्य पीजी कॉलेज ने तृतीय स्थान हासिल किया।
25- कॉलाज में गुरू नानक महाविद्यालय,करनाल ने प्रथम, राजकीय महिला महाविद्यालय,घरोंडा ने द्वितीय व पंडित चरणजी लाल राजकीय महाविद्यालय,करनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
26- मेंहदी में के.वी.ए डी.ए.वी महिला महाविद्यालय,करनाल ने प्रथम,माता सुदंरी कन्या महाविद्यालय निसिंग ने द्वितीय व आर्य कन्या गुरूकुल महिला महाविद्यालय ने तृतीय स्थान हासिल किया।
27- फॉक इंस्ट्रुमेंटल सोलो हरियाणवी में आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत ने प्रथम, डी.ए.वी पीजी कॉलेज,करनाल ने द्वितीय व-आई.बी कॉलेज ने तृतीय स्थान हासिल किया।
28- रसिया ग्रुप डांस में आर्य पीजी कॉलेज ने प्रथम,आई.बी कॉलेज पानीपत ने द्वितीय व दयाल सिंह कॉलेज,करनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
29- इंडियन आर्केस्ट्रा में आर्य पीजी कॉलेज,पानीपत ने प्रथम, आई.बी कॉलेज पानीपत ने द्वितीय व राजकीय महिला महाविद्यालय,करनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
30- भाषण प्रतियोगिता संस्कृत में के.वी.ए डी.ए.वी महिला महाविद्यालय,करनाल ने प्रथम आर्य पीजी कॉलेज,पानीपत ने द्वितीय व दयाल सिंह महाविद्यालय करनाल और आर्य कन्या गुरुकुल,मोर माजरा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
31- वाद विवाद प्रतियोगिता के तर्क में के.वी.ए डी.ए.वी महिला महाविद्यालय,करनाल ने प्रथम,गणेश दास डी.ए.वी. कॉलेज ऑफ एजूकेशन ने द्वितीय व आर्य कॉलेज,पानीपत और राजकीय महिला महाविद्यालय,घरोंडा ने संयुक्त रूप से ने तृतीय स्थान हासिल किया। वितर्क में आर्य कॉलेज,पानीपत, के.वी.ए डी.ए.वी महिला महाविद्यालय,करनाल ने द्वितीय स्थान व पंडित चिरंजी लाल राजकीय महाविद्यालय,करनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
32- वन एक्ट प्ले में आर्य कॉलेज,पानीपत ने प्रथम, डी.ए.वी पीजी कॉलेज करनाल ने द्वितीय व आई.बी कॉलेज, पानीपत ने तृतीय स्थान हासिल किया।
33- भाषण प्रतियोगिता में के.वी.ए डी.ए.वी महिला महाविद्यालय,करनाल ने प्रथम, एस.डी पीजी कॉलेज पानीपत, ने द्वितीय स्थान व जीवन चानन महिला महाविद्यालय, असंध ने तृतीय स्थान  हासिल किया।
34- ग्रुप सोंग हरियाणवी में आर्य कॉलेज,पानीपत ने प्रथम, द्वितीय स्थान् राजकीय महिला महाविद्यालय,करनाल व गुरू नानक खालसा कॉलेज, करनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
35- मीमीक्री में आर्य पीजी कॉलेज प्रथम, देश बंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय,पानीपत द्वितीय व गुरू नानक खालसा कॉलेज,करनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
36- सांग में आर्य पीजी कॉलेज प्रथम, एस.डी. पीजी कॉलेज,पानीपत द्वितीय व तृतीय स्थान डी.ए.वी.पीजी कॉलेज, करनाल ने हासिल किया।
SHARE