Arya Bharat Book राज्यपाल ने किया आर्य (श्रेष्ठ) भारत पुस्तक का विमोचन

0
316
Arya Bharat Book

Arya Bharat Book

आज समाज डिजिटल, शिमला
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शुक्रवार को राजभवन में इन्द्र सिंह डोगरा की पुस्तक ‘‘आर्य (श्रेष्ठ) भारत’’ का विमोचन किया। पुस्तक के माध्यम से लेखक ने भारतीय इतिहास के सही तथ्यों को दिखाने एवं सही दिशा देने का प्रयास किया है।

राज्यपाल ने लेखके प्रयासों की सराहना की Arya Bharat Book

इस मौके पर राज्यपाल ने लेखके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पुस्तक में तुर्क, मुगल एवं अंग्रेज़ी ताकतों के हाथों भारतीय लोगों के बलिदान की गवाही देता है। उन्होंने कहा कि लेखक ने इतिहास के तथ्यों को भूगोल के साथ जोड़कर बहुत की प्रमाणिक ढंग से इस पुस्तक की रचना की है जो इतिहास एवं भूगोल में सम्बंध को दिखाता है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक भारत के भ्रमित इतिहास लेखन के बदले सही एवं प्रमाणिक इतिहास लेखन को लिखने के लिए प्रेरित करता है।
इन्द्र सिंह डोगरा मूल रूप से बिलासपुर जिले से संबंधित हैं। वर्तमान में वह भारतीय इतिहास संकलन योजना समिति हिमाचल प्रान्त के मार्गदर्शक भी हैं।
हिमफैड के अध्यक्ष गणेश दत्त, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कार्यवाहक कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल, राज्यपाल के सचिव विवेक भाटिया तथा अन्य गणमान्य व्यक्त भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Arya Bharat Book

Read Also : Happy Birthday Allu Arjun 40 साल के हो गए अल्लू अर्जुन

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE