Arya Bal Bharti Public School Panipat शिक्षक ही राष्ट्र का निर्माता  : रणदीप आर्य

0
89
Arya Bal Bharti Public School Panipat
Arya Bal Bharti Public School Panipat

Aaj Samaj (आज समाज),Arya Bal Bharti Public School Panipat, पानीपत : आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधान रणदीप आर्य रहे। अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक जसवीर आर्य ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि समिति के वरिष्ठ सदस्य सुभाष सालवन रहे। विद्यालय के प्राचार्य सत्यवान आर्य ने इस कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधान रणदीप आर्य ने कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र का निर्माता है इसीलिए समाज में शिक्षकों को विशेष सम्मान देकर शिक्षक गरिमा स्थापित की जानी चाहिए, तभी भारत की नई शिक्षा नीति 2020 को सफल बनाया जा सकेगा। जसवीर आर्य ने कहा महर्षि दयानंद सरस्वती महाराज हमारे आध्यात्मिक गुरु थे उनके द्वारा बताया गया मार्ग आज भी हमारे जीवन को अच्छाई के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करता है।

 

परमात्मा हमारे गुरुओं का भी गुरु

मेहताब आर्य ने बताया जो माता-पिता और गुरु अपने बच्चों को सदा सच्चाई का और वेद का मार्ग दिखाते हैं, उनके बच्चे सदा सदाचारी, धार्मिक और परोपकारी होते हैं ऐसे बच्चे जीवन में कभी धोखा नहीं खाते। मुख्य वक्ता प्राचार्य सत्यवान आर्य ने कहा वह परमात्मा हमारे गुरुओं का भी गुरु है, इसलिए जीवन में ईश्वर की उपासना करते हुए अपने सांसारिक गुरुओं के चरणों में बैठकर दोनों लोकों की विद्या को प्राप्त करना चाहिए उप प्राचार्य आचार्य राजकुमार शर्मा ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। मंच का संचालन विद्यालय के डीपी जगदीश चहल ने किया। विद्यालय की प्रबंध समिति का स्वागत हिंदुस्तान स्काउट गाइड के बच्चों ने किया। विद्यालय के पीटीआई सुनील शर्मा एवं आशा पीटीआई ने अनुशासन का ध्यान रखा। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंध समिति के सदस्य सुभाष आर्य सरपंच राहुल आर्य इसराना के सरपंच समर सिंह आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

 

यह भी पढ़े  : Aaj Ka Rashifal 5 September 2023 : इस राशि के लोगों को ईमानदारी के साथ निभानी होगी ऑफिशियल काम की जिम्मेदारी, जाने अपना दैनिक राशिफल

यह भी पढ़े  : Reliance Jio : रिलायंस जियो के 7 साल और 7 इंपेक्ट

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE