कांगड़ा के चंबी मैदान में होगी अरविंद केजरीवाल की पहली ऐतिहासिक जनसभा Arvind Kejriwal will be in Chambi, Kangra

0
353
Arvind Kejriwal will be in Chambi, Kangra

भाजपा ने आप के डर से फिर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बुलाया Arvind Kejriwal will be in Chambi, Kangra

 
आज समाज डिजिटल,शिमला:
Arvind Kejriwal will be in Chambi, Kangra: हिमाचल प्रदेश के मंडी में आम आदमी पार्टी की सफल रैली के बाद अब 23 अप्रैल को कांगड़ा के चंबी ग्राउन्ड शाहपुर में आम आदमी पार्टी की विशाल रैली होने वाली है। रैली को लेकर जहां आप कार्यकर्ताओं में जोश दिखाई दे रहा है, वहीं कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर के लोग भी काफी उत्साहित हैं। 23 अप्रैल को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल पहली बार कांगड़ा के दौरे पर आ रहे हैं, जहां वे चंबी ग्राउन्ड शाहपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

घर-घर जाकर दिया रैली का न्यौता Arvind Kejriwal will be in Chambi, Kangra

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने बताया कि इससे पहले 6 अप्रैल को हुई मंडी रैली में अरविन्द केजरीवाल और भगवंत मान को जनता का अपार स्नेह मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मंडी के बाद कांगड़ा, हमीरपुर और ऊना के लोग भी आप नेताओं को सिर आंखों पर बिठाएंगे और अरविन्द केजरीवाल को सुनने के लिए लाखों की संख्या में चंबी ग्राउन्ड पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि रैली के सफल आयोजन के लिए पार्टी कार्यकर्ता प्रदेशभर में घर-घर जाकर लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से देशभर में अरविन्द केजरीवाल मॉडल की खूब चर्चा हो रही है, उसी तरह से हिमाचल में भी हिमाचल मॉडल बनाया जाएगा।

भाजपा और कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर Arvind Kejriwal will be in Chambi, Kangra

गौरव शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की मंडी रैली में प्रदेशभर के लोगों का जनसैलाब उमड़ा था, जिसके बाद अब यही जनसैलाब कांगड़ा में भी उमड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा की रैली में मंडी से पांच गुणा ज्यादा की संख्या में लोग अपने निजी वाहनों से रैली स्थल पर पहुंचेंगे और अरविन्द केजरीवाल को अपना आशीर्वाद देंगे। क्योंकि कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और ऊना के लोग जान चुके हैं कि भाजपा और कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर है और उनकी नीतियों से तंग आकर अब आम आदमी पार्टी की नीतियां जनता को मूलभूत सुविधाएं और उन्हे राहत देने वाली है। ऐसे में रैली से पहले ही कांगड़ा में एक लहर सी चल पड़ी है कि केजरीवाल को जिला कांगड़ा की सभी 15 विधानसभा सीटें उनकी झोली मे डाली जाएं, ताकि कांगड़ा का विकास भी दिल्ली औ पंजाब की तरह हो। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे भारी संख्या में अरविन्द केजरीवाल के विचार और नीतियां सुनकर आम आदमी पार्टी को इस विधानसभा चुनाव में अपना आशीर्वाद दें।

आप की हिमाचल में एंट्री करने से भाजपा बौखलाई : गौरव Arvind Kejriwal will be in Chambi, Kangra

 
आप के प्रदेश प्रवक्ता ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि आप की हिमाचल में एंट्री करने से भाजपा बौखला गई है। भाजपा को इतना डर सता गया है कि उन्हे अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को हिमाचल में ही ठहराना पड़ रहा है। इतना ही नहीं अरविंद केजरीवाल का खौफ भाजपा पर इतना है कि आप की रैली से पहले उन्हें अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को दो दिनों के लिए कांगड़ा मे डटना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आप की विशाल जनसभा से पहले भाजपा कांगड़ा में ही रैली की तैयारी कर रही है, जिससे साफ पता चलता है कि भाजपा आम आदमी पार्टी से कितनी बौखलाई और घबराहट में है।
उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे आप के रास्ते मे जीतने मर्जी रोड़ा अटकाए, लेकिन वे अपने मंसूबों और हथकंडे में कामयाब नहीं होने वाली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने मन बना दिया है कि हिमाचल में अब आम आदमी पार्टी ही लानी है, जिसमें स्वच्छ और ईमानदार छवि के लोग ही कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को मालूम है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली की तरह स्कूल, स्वास्थ्य, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं लोगों को प्रदान कर राहत पहुंचा रही है।
SHARE