नारी शक्ति पुरस्कार के लिए 31 अक्टूबर तक होंगे आवेदन

0
328
Applications for Nari Shakti Puraskar will be till 31 October

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :

आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उपायुक्त राहुल हुड्डा ने बताया कि आवेदन ऑनलाइन पोर्टल अवार्डस.जीओवी. इन पर 31 अक्टूबर तक भिजवाए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं या संस्थाओं ने महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के सामाजिक उत्थान एवं उनकी आत्मनिर्भरता के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं, वे राष्ट्रीय नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं।

राष्ट्रीय नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदन

उन्होंने बताया कि नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदक महिला की आयु कम से कम 25 वर्ष होनी चाहिए तथा जो भी संस्था इस पुरस्कार के लिए आवेदन करे, वह पिछले पांच वर्षों से काम कर रही हो। उन्होंने बताया कि अवार्डस.जीओवी.इन पोर्टल पर 31 अक्टूबर तक पुरस्कार के लिए आवेदन किया जा सकता है। पुरस्कार के लिए चुनी जाने वाली महिलाओं को 8 मार्च 2023 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : सरकार की तानाशाही के चलते हेमसा को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा : सतीश सेठी

ये भी पढ़ें : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में 60 छात्राओं की नहाते वक्त का वीडियो वायरल, कई लड़कियों ने की सुसाइड की कोशिश

ये भी पढ़ें : पराली प्रबंधन को लेकर डीसी सुशील सारवान ने खुद संभाली कमान

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE