हमीरपुर में अनुराग सिंह ठाकुर का भव्य स्वागत

0
269

आज समाज डिजिटल, हमीरपुर:
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की हिमाचल प्रदेश की जन आशीर्वाद यात्रा रविवार देर शाम को उनके गृह जिला हमीरपुर पहुंची। गृह जिले में प्रवेश करते ही अनुराग सिंह ठाकुर का नादौन के निकट कलूर में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। कलूर में ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, कृषि और पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर, हिमाचल प्रदेश विधानसभा की उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी, जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, कांगड़ा सहकारी कृषि विकास बैंक के अध्यक्ष कमलनयन शर्मा, भवन निर्माण एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा बबली, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वंदना योगी और अन्य नेताओं ने अनुराग सिंह ठाकुर की अगवानी की। इस दौरान जिला के प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। कलूर के बाद नादौन शहर, जलाड़ी, भूंपल, नौहंगी, रंगस, अमरोह चौक, झनियारी, पक्का भरो और कई अन्य स्थानों पर भी केंद्रीय मंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। अमरोह चौक पर विधायक नरेंद्र ठाकुर और हमीरपुर भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद अनुराग सिंह ठाकुर देर शाम को हमीरपुर के सर्किट हाउस में पहुंचे, वहां पर भी गणमान्य लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

SHARE