एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने तस्करी की शिकार महिला को गाजियाबाद से किया बरामद Anti-Human Trafficking Cell trafficked woman

0
295
Anti-Human Trafficking Cell trafficked woman

आज समाज डिजिटल,जींद:

Anti-Human Trafficking Cell trafficked woman: महिलाओं की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत मानव तस्करी निरोधक ईकाई की राज्य अपराध शाखा जींद की टीम द्वारा मानव तस्करी कर ले जाई गई एक महिला को जिला गाजियाबाद से बरामद किया है। थाना सदर जींद में 2021 में एक महिला की सास द्वारा शिकायत दी गई थी कि उसकी पुत्रवधू बिना कुछ बताए कहीं चली गई है। जिस पर पुलिस द्वारा गुमशुदगी का मामला दर्ज की गई। कुछ समय बाद यह मामला मानव तस्करी निरोधक ईकाई जींद को सौंपा गया जिन्होनें मामले की जांच कर महिला को ढुंढ निकाला।

महिला की तीन अलग-अलग जगह पर करवाई गई थी शादी Anti-Human Trafficking Cell trafficked woman

पीडि़त महिला ने बताया कि उसे रीना नाम की एक महिला व उसके पति विक्की वर्मा ने जान से मारने की धमकी देकर दो बार हरियाणा व एक बार राजस्थान में तीन अलग-अलग जगह पैसे लेकर उसकी शादी करवाई गई। जिन लोगों से उसकी शादी करवाई गई उन लोगों ने उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। रीना और उसके पति विक्की के साथ इस गैंग में और भी औरतें शामिल हंै जो गरीब लड़कियों कि पैसे लेकर बार-बार शादी करवाते हैं और उनके विभिन्न राज्यों में तस्करी की जाती है।

वर्ष 2021 में गायब हो गई थी महिला Anti-Human Trafficking Cell trafficked woman

मानव तस्करी निरोधक ईकाई राज्य अपराध शाखा जींद इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक प्रहलाद सिंह ने बताया कि उनकी टीम द्वारा थाना सदर जींद के मामले में गुमशुदा महिला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से बरामद किया गया है जो विरार ईस्ट मुंबई हाल चौहान पट्टी गाजियाबाद की रहने वाली है। जिसे उसकी बहन के हवाले कर दिया गया है। पुलिस द्वारा जल्द से जल्द इस गिरोह में शामिल लोगों का भंडाफोड़ किया जाएगा जो भी इस तरह के कार्यों में संलिप्त पाया जाएगा, उनको जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ  कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Also Read: शहीद पिता से बेटी बोली जयहिंद पापा, बेटे ने किया सैल्यूट

Also Read :  टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर, इस साल बने जो इंडियन्स की पंसद

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE