कैथल : अंशिका रही ग्रांड फिनाले में द्वितीय मूवी में काम करने का मिलेगा मौका

0
442

मनोज वर्मा, कैथल :
पंजाब के संगरूर के निकट धुरी में आयोजित ग्रांड फिनाले, किसमें कितना है दम कार्यक्रम में कैथल की अंशिका ने द्वितीय स्थान हासिल कर अपने माता-पिता व कैथल का नाम रोशन किया है। इस कार्यक्रम के आयोजक निदेशक वरूण बंसल थे। जो विभिन्न फिल्म निर्माण का कार्य कर रहे हैं। लिटिल फ्लावर कान्वेंट विजिटेशन स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा हैं। उनके पिता रामप्रकाश यादव तथा मां स्रेहता एक प्राइवेट स्कूल में प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। यादव ने बताया कि अंशिका का प्रथम एडिशन कैथल के हिंदू स्कूल में आडिशन हुआ। वहां अंशिका का चयन हुआ। इसके उपरांत क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल राउंड कुरुक्षेत्र में हुए। इसके उपरांत फाइनल पंजाब के धुरी में हुआ जहां पर अंशिका ने 9-10 आयु वर्ग में भाग लेकर अपने नृत्य की कला से द्वितीय स्थान हासिल किया। यादव ने बताया कि अंशिका को बचपन से ही नृत्य का शौक रहा है। इस हुनर को निखारने के लिए अंशिका को लव डांस अकादमी के संचालक लव शर्मा ने नृत्य की बारीकियां सिखाई। यादव ने बताया कि निदेशक द्वारा अंशिका को लघु फिल्म में काम करने का मौका भी दिया जाएगा।

SHARE