गौड़ ब्राह्मण सेंट्रल स्कूल में वार्षिक महोत्सव Annual Festival

0
982
शिक्षा से बढ़ती है सोच
शिक्षा से बढ़ती है सोच

संजीव कौशिक, रोहतक:
Annual Festival: गौड़ ब्राह्मण वरिष्ठ माध्यमिक विधालय रोहतक में वार्षिक महोत्सव मनाया गया। इसका शुभारम्भ मुख्यातिथि गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ जयपाल शर्मा ने किया। इस अवसर डॉ मीणा शर्मा प्राचार्य गौड़ ब्राह्मण एजुकेशन कॉलेज,डॉ मनीष शर्मा प्राचार्य गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

प्राचार्या ने किया अतिथियों का स्वागत Annual Festival

शिक्षा से बढ़ती है सोच
शिक्षा से बढ़ती है सोच

गौड़ ब्राह्मण वरिष्ठ माध्यमिक विधालय प्राचार्य डॉ अनीता गौड़ ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। स्कूल विधार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति में हरियाणवी नृत्य,पंजाबी नृत्य,समूह नृत्य की प्रस्तुति दी। विधार्थियों द्वारा योग के माध्यम से स्वस्थ रहने का सन्देश भी दिया गया।

नववर्ष की शुभकामनाएं भी दीं Annual Festival

मुख्यातिथि गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ जयपाल शर्मा ने विधार्थियों को सम्बोधित करते हुए नववर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। आज का दौर शिक्षा व विज्ञान का दौर है एवं इस दौर में अशिक्षित व्यक्ति का समाज में कोई महत्व नहीं है।

शिक्षा से बढ़ती है सोच Annual Festival

उन्होंने कहा कि शिक्षित होने से मनुष्य की सोचने समझने की शक्तियां बढ़ती है। जिससे वह अपने जीवन को सही दिशा दे पाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर उसके अनुरूप कार्य करने एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा रखते हुए आगे बढ़ने की बात कही। इस अवसर पर कुसुम,मोनिका गौड़,सारिका शर्मा,सोनिया कौशिक व् अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

SHARE