Chief Minister Manohar Lal : पदोन्नति में आरक्षण पर संपूर्ण एससी समाज जता रहा है सीएम का आभार : आजाद सिंह

0
150
वाइस चेयरपर्सन आजाद सिंह
वाइस चेयरपर्सन आजाद सिंह

Aaj Samaj (आज समाज), Chief Minister Manohar Lal, प्रवीण वालिया, करनाल,30अगस्त :
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा में अनुसूचित जाति के लोगों को सरकारी नौकरी में पदोन्नति के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा कर बड़ा परिवर्तन लाने का नया मार्ग बनाया है। इस परिवर्तन को लाने की पहल करने और अनुसूचित जाति के लोगों का दुख दर्द समझने पर पूरे हरियाणा का अनुसूचित जाति समाज मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार प्रकट करता है।

इस संदर्भ में हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के वाइस चेयरपर्सन आजाद सिंह ने कहा कि गरीब, वंचित, शोषित एंव अनुसूचित जाति के उत्थान की बात भाजपा के शासन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल करते रहे है। भाजपा से पूर्व की सरकार गरीबी मिटाने और गरीबों के उत्थान के नाम पर केवल ढिढ़ोरा पीटती रही है।

धरातल पर इस वर्ग को शुन्य के बराबर रखा। केवल चुनावी दिनों में कागजों में आंकड़ों की बाजीगिरी की तस्वीर पेश कर गरीब लोगों को गुमराह किया जाता रहा। दूसरे दलों ने कभी भी सरकारी नौकरियों में ग्रुप ए व ग्रुप बी में पदोन्नति के लिए अनुसूचित जाति के लोगों का पक्ष रखना दूर की बात है जाना तक नहीं। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने हमेशा वंचित, शोषित एंव अनुसूचित के लोगों को आगे बढ़ा कर तरक्की की ओर बढ़ाने का काम किया है।

मुख्यमंत्री की सकारात्मक सोच के लिए पूरा प्रदेश सराहना करता है। हरियाणा में वर्ग सी और डी की नौकरियों की पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था पूर्व से थी, लेकिन वर्ग ए और बी इससे वंचित था। बहुत बड़ा हिस्सा तरक्की से दूर रह जाता था। मुख्यमंत्री द्वारा वर्ग ए और बी में पदोन्नति के मामलों में 20 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा कर अनुसूचित जाति के लोगों का दिल जीत लिया है। इसके लिए समस्त अनुसूचित जाति मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार प्रकट करती है।

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal 30 August 2023 : इन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसी को मिलेगी नौकरी तो किसी को पैसा

यह भी पढ़ें : Festival of Rakshabandhan : पावन पर्व रक्षाबंधन पर करनाल के बाजारों में उमड़ी भीड़,

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE