Anganwadi Workers Helpers Got Gift आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं को मनोहर सौगात

0
692
Anganwadi Workers Helpers Got Gift

Anganwadi Workers Helpers Got Gift

मनोज वर्मा, कैथल:

हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिकाओं को सौगात दी है।(Anganwadi Workers Helpers Got Gift) उन्होंने बताया कि, आंगनबाड़ी वर्कर्स को रिटायरमेंट पर एक लाख व आंगनबाडी हेल्पर को 50 हजार दिए जाएंगे। 31 दिसम्बर, 2021 को रिटायर होने वालों को इसका लाभ मिलेगा।

परीक्षा के माध्यम से रखेंगे सुपरवाइजर

आंगनबाड़ी वर्कर्स को लिखित परीक्षा के माध्यम से सुपरवाइजर के पद पर पदोन्नति हेतु पालिसी बनेगी। प्रदेश में आंगनबाडी के साथ-साथ क्रेच भी खोले जाएंगे।(Anganwadi Workers Helpers Got Gift) आंगनबाड़ी केंद्रों को किराया हेतु ग्रामीण क्षेत्र में 1000 व शहरी क्षेत्र में 4000 दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर्स के रूप में काम करने वालों को 1000-1000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर को हटाया नहीं जाएगा। मानदेय में वर्ष 2019-20 व 2020-21 दो साल का एरियर भी दिया जाएगा।

मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ

आंगनबाड़ी वर्कर्स को आयुष्मान भारत योजना का लाभ भी दिया जाएगा। ह्यप्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दुर्घटना होने की स्थिति में 2 लाख का लाभ मिलेगा। राज्यमन्त्री कमलेश ढांडा ने आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं और आंगनबाड़ी सहायिकाओं की ओर से मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया। इस मौके पर विभाग की प्रधान सचिव डॉ जी अनुपमा, महानिदेशक हेमा शर्मा, संयुक्त निदेशक (प्रशासन) हितेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।

ये संगठन बैठक में हुए शामिल

इसके अलावा आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन अंबाला छावनी, आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन रोहतक, आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन हिसार, आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन हिसार व आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन झज्जर के प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुए थे।

Also Read : Share Market News Update शेयर बाजार मामूली बढ़त में, सेंसेक्स 115 पॉइंट ऊपर 57920 पर कर रहा कारोबार

SHARE