आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन हरियाणा Anganwadi Union Haryana

0
545
Anganwadi Union Haryana
Anganwadi Union Haryana

Anganwadi Union Haryana

आज समाज डिजिटल, रोहतक :
Anganbadi Union Haryana: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन हरियाणा का धरना 81 दिन से चल रहा है। बीती रात को भी जोरदार बरसात के बावजूद आंगनवाड़ी बहनें रात को मोर्चे पर डटी रहीं। आज मानसरोवर पार्क में जनसभा की। जिसकी अध्यक्षता यूनियन की रोहतक जिला प्रधान रोशन चौधरी ने की। कल महम में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को काले झंडे दिखाये जाएंगे। नेत्रियों ने कहा कि हम सरकार से उन्हीं के द्वारा लिए गए फैसलों को लागू करने की मांग कर रही हैं। वर्ष 2018 में खुद मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कर्मियों को कुशल और अर्धकुशल का दर्जा देने की घोषणा की थी।

महासचिव पुष्पा दलाल ने कहा

Anganwadi Union Haryana
Anganwadi Union Haryana
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन हरियाणा के प्रदेश महासचिव पुष्पा दलाल ने कहा कि हमारे आंदोलन का विस्तार हो रहा है। गत रात्रि के पड़ाव को बेहतरीन ढंग से सफल बनाने के लिए आंगनवाड़ी बहनों का हौसला लाजवाब था। पूरी रात भयंकर तूफ़ानी हवा व बरसात में डटी थीं। इस हौसले से ही सरकार को समझ जाना चाहिये कि आंदोलन मज़बूती से डटा है। फिर भी सरकार हमारी मांगे नहीं मान रही है। समाधान का रास्ता जल्द नहीं निकाला तो आंदोलन से आम नागरिकों को भी जोड़ा जाएगा। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने भी वहां लगातार चल रहे आंदोलन के चलते मांगों को मान लिया है।

मांगों को स्वीकार करे

उन्होंने हरियाणा सरकार से मांग की कि हरियाणा सरकार तुरंत प्रभाव से हड़ताली आंगनवाड़ी बहनों की मांगों को स्वीकार करे। आंगनवाड़ी बहनों को डराया व धमकाया जा रहा है। आंदोलन को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। लेकिन हम सरकार के इन घटिया हथकंडों से डरने वाले नहीं हैं।

धरने में शामिल 

Anganwadi Union Haryana
Anganwadi Union Haryana
आज के धरने को एआईडीएसओ के उमेश मौर्य, आल इंडिया किसान खेत मज़दूर संगठन के रामधन, आंगनवाड़ी नेत्री पुष्पा दलाल, महासचिव, रोशनी चौधरी,जिला प्रधान, कौशल्या चहल, सुनीता वर्मा, जिला सचिव, संतोष सरोहा, सुमित्रा मेहरा, सुशीला, राजपति, पिंकी, सरोजबाला, दर्शना, रोशनी पाकस्मा, कविता, सुनीता, रामभतेरी, सीमा आदि ने भी बात रखी।
Anganwadi Union Haryana
SHARE