Amitabh Bachchan News: बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की हुई एंजियोप्लास्टी

0
87
Amitabh Bachchan News
सदी के महानायक एवं बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन।

Aaj Samaj (आज समाज), Amitabh Bachchan News, मुंबई: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई है, जिसके लिए 81 वर्षीय अभिनेता को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शुक्रवार सुबह छह बजे उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार सुबह ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एंजियोप्लास्टी सर्जरी में ह्रदय की मांसपेशियों तक ब्लड सप्लाई करने वाली रक्त वाहिकाओं को खोला जाता है।

फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की दुआएं

बिग बी की सर्जरी का पता चलते ही अभिताभ के चाहने वाले उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। बिग बी ने ट्वीट कर सभी फैंस का आभार जताया। 2018 की फिल्म ठग्स आफ हिंदोस्तान में एक एक्शन सीन करते समय उन्हें कंधे पर चोट आई थी। हालांकि यह चोट गंभीर नहीं थी। 1982 में रिलीज हुई फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान अमिताभ को  पेट की आंतों में गंभीर चोट लगी थी। इस चोट ने उन्हें लगभग मौत के मुंह में पहुंचा दिया था। एक समय तो उनके क्लीनिकली डेड होने की खबर भी मीडिया में आ गयी थी। अमिताभ बच्चन इस आपदा से लड़े और जीतकर निकले।

2005 में छोटी आंत का आपरेशन, 2008 में भी अस्पताल में भर्ती हुए

साल 2005 में अमिताभ बच्चन की छोटी आंत एक हिस्से की सर्जरी की गई थी। उनकी छोटी आंत के एक हिस्से की ‘डायवटीर्कुलिटिस’ नामक चिकित्सा स्थिति का इलाज करने के लिए सर्जरी की गई। बताया गया था कि अभिनेता की छोटी आंत की कोशिकाएं कमजोर हो गई थीं, जिसकी वजह से उनके पेट पर सूजन आ जाती थी।
साल 2008 में भी अमिताभ को पेट दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

लीवर से संबंधित समस्या के चलते 2012 में फिर हुआ आपरेशन

2012 में बिग बी को एक बार फिर से आपरेशन के लिए भर्ती करवाया गया। उनके 75% लीवर ने काम करना छोड़ दिया था। आॅपरेशन के बाद वह ठीक हुए थे। 2018 में फिल्म ‘ठग्स आॅफ हिंदोस्तान’ की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन को भारी पोशाक पहनना होता था, जिसके चलते उनकी गर्दन और पीठ में बहुत तेज दर्द हुआ और उन्हें तुरंत डॉक्टर की एक टीम के साथ मुंबई रवाना किया गया। बाद में जया बच्चन ने उनके ठीक होने की जानकारी दी थी।

2019 में फिर आंतों की समस्या

साल 2019 में एक बार फिर अमिताभ बच्चन को आंतों की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसकी वजह से उन्हें तीन दिन तक अस्पताल में रहना पड़ा था। साल 2020 में अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। लगभग एक महीने तक वह अस्पताल में भर्ती में रहे। उन्हें काफी समय तक आईसीयू में भी एडमिट रहना पड़ा था।

यह भी पढ़ें:

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE