हेल्प मी ऐप से घर बैठे मिलेंगी सुविधाएं : गुर्जर 

0
342
Gurjar
Gurjar
यमुनानगर (प्रभजीत सिंह) हरियाणा सरकार में शिक्षा, वन व पर्यटन मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आमजन की सुविधा के लिए जनसहायक हेल्प मी मोबाइल ऐप जारी किया है। जिसके माध्यम से घर बैठे ही अनेक सुविधाएं ली जा सकती है। इस ऐप पर 12 तरह की सेवाएं व सहायता आम लोगों को उपलब्ध रहेंगी।कोई भी नागरिक प्ले स्टोर पर जाकर इस ऐप को निशुल्क डाउनलोड कर सकता है। शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जिला वासियों से यह ऐप डाउनलोड करने की अपील करते हुए कहा कि यह एक इंटीग्रेटेड ऐप है जो नागरिकों को एक ही मोबाइल ऐप में सभी सुविधाएं प्रदान करेगी। आमजन को पहले अपने मोबाइल फोन नंबर और ओटीपी के बीच के साथ खुद को पंजीकृत करना है। एक बार पंजीकरण होने के बाद नागरिक सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। इस ऐप के माध्यम से नागरिक जरूरत के अनुसार एलपीजी सिलेंडर ,एंबुलेंस ,डॉक्टर, ई पास ,बैंक, यात्रा बुक करने ,कच्चा राशन, पका हुआ भोजन आदि के लिए अनुरोध कर सकता है।
अनुरोध प्राप्त होने पर उसे एस एम एस भेज जाएगा और उसे निर्धारित समय पर सेवा मिलेगी। मोबाइल एप डाटा बेस के साथ जांच करता है और अगर व्यक्ति का किसी भी राज्य डेटाबेस में नाम नहीं मिलता तो वह एक संकट राशन टोकन मिलेगा और उसके निकटतम किसी उचित मूल्य की दुकान पर मैप किया जाएगा। यह टोकन 3 महीने के लिए वैध होगा। जरूरतमंद व्यक्ति उचित मूल्य की दुकान पर जाकर इसे दिखा सकता है और ओ पी एच( बी पी एल के अलावा) अन्य प्राथमिकता वाले घरों के समान राशन मुफ्त में प्राप्त कर सकता है।शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से प्रत्येक नागरिक जनसहायक में दी जा रही सेवाओं के इतिहास को भी देख सकता है। इस ऐप से जिला व प्रदेश के नागरिक नवीनतम सरकारी अधिसूचना से भी अपडेट रहेंगे इससे पहले भी प्रदेशभाजपा सरकार की तरफ से 42 विभागों की 551 सरकारी योजनाएं व सेवाएं सरल पोर्टल के माध्यम से लोगों को प्रदान की जा रही हैं।
SHARE