नशेड़ी लड़कियों ने मारी खड़ी कार को टक्कर, एक की मौत, ड्रामा अलग

0
301
Drunk Girls Hit Parked Car
Drunk Girls Hit Parked Car

आज समाज डिजिटल, Ambala News: दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर दो अमीरजादियों ने अपनी कार से एक खड़े वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक की मौत हो गई। इसके बाद शुरू हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा। खड़ी कार को पीछे से लगी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मरने वाला कार का चालक था।

इस हादसे में कार में मौजूद तीन लोग घायल भी हो गए। इसके बाद लोगों ने कार को घेर लिया। इन लड़कियों ने बहस करना शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंची तो लड़कियों ने महिला पुलिसकर्मियों से भी मारपीट की। उनकी वर्दी से नेम प्लेट तक उखाड़ डाली। इसके बाद बड़ी मुश्किल से नशे में धुत लड़कियों को थाने ले जाया गया। फिलहाल पुलिस ने लड़कियों को हिरासत में ले कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

दिखा रही थीं रुपयों की धौंस

पूरे घटनाक्रम में लड़कियां अपने आपको बड़े घर की औलाद बता रही थीं। सभी को अपने रुपयों का धौंस दिखा रही थीं। जब उन्हें मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया तो वहां भी उन्होंने जमकर ड्रामा किया। रेंज रोवर में सवार दोनों लड़कियां शराब के नशे में धुत थी या नहीं इसकी पुष्टि तो मेडिकल के बाद ही होगी। लेकिन थाने में बैठ कर भी उनके तेवर ढीले नहीं हुए। लिहाजा वो मीडिया का कैमरा देख पहले तो मुंह छुपाने लगी फिर उन्होंने उलटा पुलिसकर्मियों पर ही आरोप लगाने शुरू कर दिए।

ये भी पढ़ें : आय से अधिक संपत्ति मामले में चौटाला दोषी करार, 26 को सजा पर होगी बहस

ये भी पढ़ें : टीजीटी-पीजीटी के 5500 पदों पर भर्ती जल्द: मनोहर लाल

SHARE