Ambala Municipal Corporation Corona News अंबाला नगर निगम के 40 से अधिक कर्मी कोरोना पॉजिटिव

0
513
Ambala Municipal Corporation Corona News
Ambala Municipal Corporation Corona News

Ambala Municipal Corporation Corona News

आज समाज डिजिटल, अंबाला:

Ambala Municipal Corporation Corona News शहर नगर निगम के 40 से ज्यादा कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद निगम में हडकंप मच गया। निगम परिसर सील कर अगले दो दिन पब्लिक डीलिंग के लिए बंद कर दिया है। पूरे निगम परिसर को सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। वही आज फिर स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपल के लिए निगम में मौजूद है। निगम अधिकारियों के अनुसार सभी पॉजिटिव आए कर्मचारियों को सेहत ठीक है सभी को लीव देकर घर भेज दिया गया है।

पहले निगम कमिश्नर आए थे पॉजिटिव Ambala Municipal Corporation Corona News

अंबाला शहर नगर निगम में भी अब कोरोना ने बड़े स्तर पर दस्तक दे दी है दो दिन पहले निगम कमिश्नर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सभी कर्मचारियों के कोविड टेस्ट करवाए गए। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद सब हैरान है नगर निगम के 90 कर्मचारियों में से 40 से ज्यादा कर्मचारी कोविड पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद सुबह ही नगर निगम कार्यालय सील कर दिया। पूरे निगम परिसर को सेनिटाइजेशन कराया जा रहा है। आज फिर बाकी कर्मचारियों के कोविड टेस्ट करवाए जा रहे है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी नगर परिसर में मौजूद है जो पॉजिटिव आए कर्मचारियों के स्वास्थ्य चेकअप के बाद कोविड किट दे रहा है।

31 कर्मचारियों की कल आई थी रिपोर्ट

निगम अधिकारी ने बताया कि 31 के करीब कर्मचारियों की कल शाम रिपोर्ट पॉजिटिव आई है आज भी बाकी कर्मचारियों के टेस्ट करवाए जा रहे है नगर निगम अगले 2 दिन पब्लिक डीलिंग के लिए बंद रहेगा सभी कर्मचारियों की सेहत ठीक है।

कुछ कर्मचारियों की रिपोर्ट पेंडिंग

स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल आफिसर डॉक्टर सुखप्रीत ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम में सैंपलिंग के बाद अभी तक 35 से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई है(Ambala Municipal Corporation Corona News) और कुछ लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। डॉक्टर सुखप्रीत ने जानकारी दी कि नगर निगम में कुल 75 लोगों के सैंपल लिए गए थे , जिसमे से कुल 35 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई हैं , जिनको होम आईसोलेशन में रखा गया है।

Also read : Kullu Accident News जेसीबी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE