अंबाला बाल सुधार गृह में 17 वर्षीय किशोर ने की आत्महत्या Ambala Minor Suicide Case

0
499
Suicide Case in Bhiwani
Suicide Case in Bhiwani

आज समाज डिजिटल, अंबाला:

Ambala Minor Suicide Case अंबाला के बाल सुधार गृह से एक आत्महत्या का मामला प्रकाश में आया है। फतेहाबाद से चोरी के मामले में हिरासत में लिए किशोर को शुक्रवार को ही अंबाला लाया गया था। शनिवार को 17 वर्षीय किशोर ने बाल सुधार गृह में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस पूरे मामले की जांच ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की ओर से की जा रही है। (Ambala Minor Suicide Case)

नहीं लगा आत्महत्या के कारण का पता Ambala Minor Suicide Case

Ambala Minor Suicide Case किशोर ने आत्महत्या क्यों की। इस बात का पता जांच के बाद ही लग जाएगा। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। सिटी थाना एसएचओ ने बताया कि किशोर को फतेहाबाद से अंबाला के बाल सुधार गृह में लाया गया था और बाल सुधार गृह में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस पूरे मामले की जांच ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की ओर से की जा रही है।

पंखे से लटककर दी जान Ambala Minor Suicide Case

Hanged himself From The Fan फतेहाबाद से किशोर को एक दिन पहले यानी गुरुवार रात को ही अंबाला बाल सुधार गृह लाया गया था। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार उसे अलग कमरे में क्वारंटाइन किया था। खाना देने के लिए कर्मचारी गए तो देखा कि किशोर पंखे से लटका है। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि किशोर यही कहता दिखाई देता था कि उसे गलत फंसाया है।

Also Read : Bahua ki Sardar Song में एके जाट और श्वेता चौहान की जोड़ी को फैन्स ने खूब किया पसंद

SHARE