रोहतक : सभी मांगों का समाधान कर दिया जाएगा

0
352

संजीव कुमार, रोहतक :
आज हरियाणा रोड़वेज वर्कर्स यूनियन सम्बन्धित सर्व कर्मचारी संघ डिपो प्रधान हिम्मत राणा की अध्यक्षता में 5 अगस्त 2021 को महाप्रबन्धक रोहतक से कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में अच्छे वातावरण में बातचीत हुई। महाप्रबन्धक ने आश्वासन दिया कि यूनियन द्वारा 24 सूत्रीय मांग पत्र जो दिया गया है उसकी 15 दिन में सभी मांगों का समाधान कर दिया जाएगा। जो मुख्य मांगें इस प्रकार है जिन पर सहमति बनी।
कर्मचारियों के मैडिकल बिल, हर प्रकार की छुट्टिया पास करने बारे, जी.पी.एफ. से पैसे निकलवाने बारें, सीनियर व जूनियर के वेतन को एटफार करके विसंगति दूर की जाएगी, लम्बे रूटों पर परमिट लेकर नई बसे चलाई जायेगी जैसे गंगानगर, कानपुर, अनुपगढ़ आदि, महाप्रबन्धक महोदय ने कर्मचारियों के प्रति आश्वासन दिए है कि उनसे सप्ताह में 48 घंटे डयूटी या 1200 किमी. लिए जायेगे, डयूटी सैफसन में कर्मचारियों की समस्या हेतू एक रजिटर लगाया जाएगा जिसकी एक सप्ताह के अन्दर उनकी समस्याओं से सम्बन्धित जवाबदेही देना सुनिश्चित किया जाएगा, कच्चे कर्मचारिायें का वेतन उसके खाते में 7 तारीख तक सुनिश्चित किया जाएगा, पक्के कर्मचारियों को 1 तारीख तक वेतन देना सुनिश्चित किया जाएगा, बस अड्डा परिसर में इंटरनेट सुविधा दी जाएगी, सभी कर्मचारियों चालक व परिचालक की के.एम.पी.एल. व बुकिग डाऊन की नाजायज नोटिस जारी नहीं किए जायेगे और सभी के लम्बित केसों का निपटारा समय पर किया जायेगा, कर्मचारियों की समस्या बारे महीने में एक बार खुला दरबार लगाया जाएगा।
उपरोक्त सभी मांगों पर सहमति बनी है। मीटिंग में हिम्मत राणा, सतबीर मुण्डाल, सुमेर सिवाच, जयकुमार दहिया, अमिन, रणबीर, विनोद दुहन, रणवीर दहिया, सतेन्द्र, प्रदीप, यशपाल, बलजीत, नरेन्द्र, राजपाल आदि मौजूद थे।

SHARE