Ajit Pawar gets deputy CM post, Aditya Thackeray also included in the cabinet: अजित पवार को मिला डिप्टी सीएम पद, आदित्य ठाकरे भी मंत्रिमंडल में शामिल

0
260

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बने लगभग महीना बीत चुका है। अब सीएम उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली इस सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज हुआ। जैसा की कयास लगाए जा रहे थे ठीक वैसा ही हुआ। एनसीपी नेता अजित पवार को डिप्टी सीएम पद दिया गया। ठाकरे परिवार से पहली बार चुनाव लड़ने वाले वर्ली से विधायक और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने को भी मंत्री मंडल में शामिल किया गया। वहीं एनसीपी नेता धनंजय मुंडे ने महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार, लातूर से विधायक अमित देशमुख, वर्षा गायकवाड़ ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। अनिल देशमुख, राजेन्द्र शिंगणे, पार्टी प्रवक्ता नवाब मलिक, हसन मश्रीफ, वरिष्ठ नेता राजेश टोपे ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है।

मालेगांव बाहरी से विधायक शिवसेना के वरिष्ठ नेता दादा भुसे को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। मुंब्रा कलवा से एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। शिवसेना के विधायक संदीपन भुमरे ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। सतारा से एनसीपी विधायक बालासाहेब पाटिल को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। उनके अलावा यशोमति ठाकुर भी कैबिनेट मंत्री बनाई गई हैं। कांग्रेस की ओर से वे विदर्भ से विधायक हैं। शिवसेना नेता अनिल परब महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री होंगे। अनिल परब शिवसेना के प्रवक्ता हैं। 2014 में शिवसेना का दामन थामने वाले उदय सामंत को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

SHARE