Ahmedabad Road Accident: लग्जरी कार ने 20 से ज्यादा लोगों को कुचला, 9 की मौत, 13 घायल

0
398
Ahmedabad Road Accident
लग्जरी कार ने  20 से ज्यादा लोगों को कुचला, 9 की मौत, 13 घायल

Aaj Samaj (आज समाज), Ahmedabad Road Accident, अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में एक लग्जरी कार ने 20 से ज्यादा लोगों को कुचल दिया, जिनमें से 9 लोगों की मौत हो गई 13 से ज्यादा घायल हो गए। हादसा इस्कॉन ब्रिज पर कल देर रात हुआ। छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैफिक विभाग के एसीपी एसजे मोदी ने यह जानकारी दी। मृतकों में एक पुलिस कांस्टेबल और एक होमगॉर्ड भी शामिल है। पुलिस के अनुसार महिंद्रा थार कार (जगुआर) ने डंपर को पीछे से टक्कर मारी। दरअसल, जहां जगुआर ने लोगों को टक्कर मारी वहां पहले से एक्सीडेंट हुआ था और भीड़ जमा थी।

  • 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी जगुआर

भीषण टक्कर से 30 फीट दूर तक जा गिरे लोग

बताया जा रहा है कि मौके पर करीब 25 लोग थे और 9 के मारे जाने के अलावा 15 घायल हुए हैँ। पुलिस के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोग 30 फीट दूर तक जा गिरे। हादसा जब हुआ उस समय जगुआर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। मृतकों में बोटाद और सुरेंद्रनगर के युवक शामिल हैं। जगुआर का ड्राइवर भी जख्मी हो गया है।

कार में सवार थे दो लड़के और एक लड़की

पुलिस ने बताया कि जगुआर में दो लड़के और लड़की सवार थी। अधिकारियों के अनुसार दोनों के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। घटनास्थल पर मौजूद गुस्साए लोगों ने इनके साथ मारपीट भी की। हालांकि, कुछ लोगों ने इन्हें बचाया और अस्पताल भेज दिया। कार में बैठी लड़की दुर्घटना के बाद वहां से गायब हो गई।

यह भी पढ़ें :   

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE