Agriculture and Farmers Welfare : अब पूरे हरियाणा में 1 नंबर डॉयल करते ही तत्काल गाड़ी के माध्यम से पहुंचेगी पशु डॉक्टरी सुविधा: मंत्री जेपी दलाल

0
118
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण जय प्रकाश दलाल
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण जय प्रकाश दलाल
  • कहा -किसानों की आमदनी को बढ़ाना हमारा लक्ष्य, इसके लिए निरंतर प्रयासरत है सरकार
  • करनाल के शामगढ़ में आलू प्रौद्योगिकी केंद्र में आयोजित तृतीय आलू एक्सपो एवं कॉन्क्लेव-2024 में पहुंचे मंत्री जेपी दलाल

Aaj Samaj (आज समाज), Agriculture and Farmers Welfare, प्रवीण वालिया,करनाल, 15 जनवरी :
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण जय प्रकाश दलाल ने कहा कि अब पूरे हरियाणा में एक नंबर डॉयल करते ही कुछ ही देरी में पशु डॉक्टरी सुविधा उपलब्ध होगी। नंबर डॉयल करते ही डॉक्टर, दवाई और कंपाउंडर से लैस गाड़ी वहां पहुंचेगी और पशु चिकित्सा उपलब्ध करवाएगी। यह स्कीम जल्द ही लाँच की जाएगी। यह जानकारी उन्होंने सोमवार को शामगढ़ में स्थित आलू प्रौद्योगिकी केंद्र में आयोजित तृतीय आलू एक्सपो एवं कॉन्क्लेव-2024 के समापन पर कही।

कृषि एवं किसान कल्याण जेपी दलाल ने कहा कि यह खुशी का मौका है कि किसानों से मिलना हो रहा है। किसान परंपरागत खेती से हटकर आलू का बीज बनाकर बेच रहे हैं और नई-नई खेती की तकनीक अपना रहे हैं। हरियाणा के किसान की वजह से आज प्रदेश खेती में अग्रणी प्रदेशों में शामिल है। किसानों के लिए हरियाणा सरकार गन्नौर में 550 एकड़ में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की मंडी बनाने जा रही है। इस मंडी को अंतर्राष्ट्रीय मंड़ियों के हिसाब से डिजाइन किया गया है। किसान की आमदनी को बढ़ाना हमारा प्राथमिक लक्ष्य है। प्रदेश सरकार ने साढ़े 8 लाख पशुओं का बीमा किया है। किसानों को पशुपालन के लिए लोन दिया जा रहा है।

800 करोड़ से 3900 करोड़ हुआ कृषि बजट-

कृषि एवं किसान कल्याण जय प्रकाश दलाल ने कहा कि हरियाणा सरकार निरंतर किसानों के लिए नई-नई योजनाएं ला रही है। वर्ष 2014 में कृषि बजट 800 करोड़ रुपये था जो अब 3900 करोड़ रुपये है। आज नैनो यूरिया का 100 रुपये में ड्रोन के माध्यम से छिड़काव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेती को आसान बनाना उनकी प्राथमिकता है। अब किसान तकनीक से खेती करने की ओर बढ़ रहा है। मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि आज किसानों को पद्म भूषण और पद्म श्री जैसे सम्मान मिल रहे हैं। पिछले दिनों भी हिसार में उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दौरा किया तो किसानों को सम्मानित करवाया गया। उन्होंने कहा कि सरकार ने ऐसी व्यवस्था बना दी है कि 72 घंटे में किसान के खाते में फसल का पैसा आ रहा है, जो पहले आढ़ती के पास जाता था। जितना काम किसान के लिए अब हो रहा है, पहले कभी नहीं हुआ है।

किसानों के लिए निरंतर किए जा रहे कार्यः

विधायक धर्मपाल गोंदर नीलोखेड़ी के विधायक धर्मपाल गोंदर ने कहा कि मोदी और मनोहर सरकार के राज में निरंतर किसानों के लिए कार्य किए जा रहे हैं। सरकार द्वारा नई-नई तकनीक किसानों के लिए लाई जा रही है। इसके अतिरिक्त सब्सिडी की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि शामगढ़ का आलू प्रौद्योगिकी केंद्र लगातार क्षेत्र के किसानों के लिए अच्छी सुविधा उपलब्ध करवा रहा है। बड़ी संख्या में किसान आलू की खेती कर रहे हैं और आलू का बीज तैयार कर रहे हैं।

आलू बीज उत्पादन में लगातार आगे बढ़ रहा हरियाणाः

अर्जुन सिंह सैनी बागवानी विभाग के महानिदेशक अर्जुन सिंह ने कहा कि आलू का बीज तैयार करने में हरियाणा लगातार आगे बढ़ रहा है। करनाल और कुरुक्षेत्र के काफी क्षेत्र में आलू की खेती की जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए शामगढ़ में आलू प्रौद्योगिकी केंद्र स्थापित किया गया था। जिस सोच के साथ यह केंद्र स्थापित किया गया है, उसी के अनुसार परिणाम सामने आ रहे हैं।

इस मौके पर वीसी डॉ. बलराज, डॉ. आरके सिंह, डॉ. मोहिंद्र कादियान, डॉ. पीके महेता, डीडी डॉ. जितेंद्र मोंगिया, डीएचओ डॉ. मदन लाल, डॉ. मनोज कुंडू, डाॅ. जोगिन्द्र, डॉ. रणबीर सिंह, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डाॅ. वजीर सिंह व किसान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें  : Cleaning Campaign : पीएम मोदी के आह्वान पर कनीना के मंदिरों में चला सफाई अभियान

यह भी पढ़ें  : Ramotsav in Ayodhya: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर आरपीएस में 22 जनवरी को जलाएं जाएंगे 2 लाख 51 हजार दीपक

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE