Agra Crime News : घर के अंदर बने ऑफिस में मिले बच्ची और पति-पत्नी के शव

0
975
Agra Crime News

Agra Crime News

आज समाज डिजिटल आगरा :

उत्तरप्रदेश के आगरा में सिकंदरा के पश्चिम पुरी स्थित बंसी बिहार में शुक्रवार की सुबह एक घर में बने ऑफिस में दंपति के शव मिले जिस कारण हड़कंप मच गया। मरने वालों की पहचान योगेश मिश्रा (35) पुत्र सुनहरी लाल मिश्रा और उनकी पत्नी प्रतिक्षा के रूप में हुई। वहीं उनकी दो पुत्रियां आध्या और काव्या भी एक अन्य घर में मिली। इनमें से पांच साल की काव्या की भी मृत्यु हो गई।

मौके से मिला सुसाइड नोट (Agra Crime News)

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना किया। पुलिस को इस दौरान एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने बताया किपति-पत्नी के शव कार्यालय मिले और बच्चे घर पर मिले। अनुमान है कि बच्चों को कुछ खिलाया गया जिससे बेटी काव्या की मृत्यु हुई। फिलहाल पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई कि हत्या है या आत्महत्या।

Also Read : Road Accident In Mathura युमना एक्सप्रेस-वे पर हुआ दर्दनाक हादसा, मध्य प्रदेश पुलिस के 4 कर्मियों की मौत

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE