After wreaking havoc in the Bahamas, Dorian now reaches the US close to North Carolina: बहामास में तबाही मचाने के बाद अब डोरियन पहुंचा अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना के करीब

0
159

बहामास में तबाही मचाने के बाद अब चक्रवाती तुफान अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना तट के करीब पहुंच गया है। अमेरिकी मौसम विभाग ने चेतावनी दी कि तूफान की वजह से उत्तरी कैरोलिना तट पर सात फीट ऊंची लहरें उठ सकती हैं और 12 इंच तक बारिश होने का पूवार्नुमान है।
खबरों के मुताबिक तूफान धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। इसके साथ कई बवंडर भी उठ रहे हैं लेकिन अबतक इससे किसी नुकसान की खबर नहीं है। तटीय कैरोलिना के कई लोगों ने घर खाली करने के आदेश का अनुपालन किया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया कि उन्होंने उत्तरी और दक्षिणी कैरोलिना के गवर्नर से बात की है और सहयोग को तैयार हैं।

SHARE