यमुनानगर के पूर्व सीएमओ डॉ. विजय दहिया नें बीजेपी की जॉइन: Former CMO Of Yamunanagar Joins BJP

0
366
Former CMO Of Yamunanagar Joins BJP
Former CMO Of Yamunanagar Joins BJP

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :

Former CMO Of Yamunanagar Joins BJP: भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा नें जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की जनकल्याणकारी नीतियों से हर जाति हर वर्ग के लोग खुश हैं। उसी कड़ी के अंतर्गत आज पूर्व रिटायर सीएमओ डॉ विजय दहिया भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

Read Also:  अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और महाराणा प्रताप राजपूत सभा की तरफ से आयोजित खूनदान कैंप में 160 से ज्यादा युवाओ ने किया खूनदान : Blood Donation Camp

डॉ विजय दहिया को ओमप्रकाश धनखड़ ने भाजपा पार्टी में किया शामिल ( Former CMO Of Yamunanagar Joins BJP)

रिटायर सीएमओ डॉ विजय दहिया को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने पार्टी में शामिल किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने चंडीगढ़ में आयोजित चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में फूलों की माला पहनाकर व भाजपा पार्टी का पटका भेंटकर पार्टी में शामिल किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां पर राष्ट्रवाद को प्राथमिकता दी जाती है।

जेजेपी पार्टी उत्तराखंड प्रकोष्ठ से युवराज सिंह ने भी जेजेपी पार्टी छोड़कर भाजपा में हुए शामिल (Former Yamunanagar CMO Dr. Vijay Dahiya)

जिला यमुनानगर में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने में वह जी-जान से लगे हुए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का संगठन है और भाजपा कार्यकर्ता जितना ज्यादा मजबूत होगा उतनी ज्यादा भारतीय जनता पार्टी मजबूत होगी। रिटायर सीएमओ डॉ. विजय दहिया ने कहा कि वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ,शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ,भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा की विकासवादी और जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं और पार्टी जो भी कार्य उन्हें सौपेंगी वह कार्य वह पूरी ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ करेंगे।

(CMO Dr. Vijaya Dahiya) इसके साथ साथ जेजेपी पार्टी उत्तराखंड प्रकोष्ठ से युवराज सिंह निवासी यमुनानगर ने भी जेजेपी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। उन्हे भी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने पार्टी में शामिल कराया।

Read Also: हकेवि में रीतिरिवाज से मनाया गया उगादि पर्व Ugadi festival in HKV

Read Also: आकाश चौधरी की स्मृति में गांव थोपिया में रक्तदान शिविर का आयोजन: Organized Blood Bonation Camp

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE