Aditya Alhad Award to Sardar Manjit Singh: सरदार मंजीत सिंह को आदित्य-अल्हड़ सम्मान मिलने पर दी बधाई

0
529
Aditya Alhad Award to Sardar Manjit Singh

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ः

Aditya Alhad Award to Sardar Manjit Singh: जिले के साहित्यकार एवं कवि सरदार मंजीत सिंह को वर्ष 2017 का आदित्य-अल्हड़ सम्मान दिनांक 24 फरवरी को चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में सर्व अकादमी के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने दिया।

Read Also: Fake Marriage Busted: फर्जी शादी का भांडाफोड़, 80 हजार में देती थी झांसा

हिंदी, उर्दू, संस्कृत एवं पंजाबी के विद्वानों को किया सम्मानित Aditya Alhad Award to Sardar Manjit Singh

इस अवसर पर हिंदी, उर्दू, संस्कृत एवं पंजाबी के विद्वानों को सम्मानित किया गया। साहित्यकार एवं कवि सरदार मंजीत सिंह को वर्ष 2017 का आदित्य-अल्हड़ सम्मान जिसके अंतर्गत दो लाख की राशि, सम्मान पत्र, शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। हाल ही में श्री मंजीत सिंह की आठवीं पुस्तक फिफ्टी-फिफ्टी के शीर्षक से डायमंड प्रकाशन द्वारा प्रकाशित हुई है।

Read Also: Haryana School Board Registration: हरियाणा बोर्ड दे रहा रजिस्ट्रेशन का दबाव, स्कूल नहीं कराएगा: सुरेश चंद्र

पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लवानिया, वाई एच ए के निदेशक अनिल कौशिक, सुधीर दीवान, नरेश जोशी, सुरेश मक्कड़, सुरेश लवानिया, वरिष्ठ पत्रकार नीरज कौशिक सहित नगर के अनेक गणमान्य लोगों ने कवि मनजीत सिंह को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए हार्दिक बधाई दी।

Read Also:Education Minister Chaudhary Kanwar Pal: सफलता के लिए सख्त मेहनत करनी चाहिए: शिक्षामंत्री चौधरी कंवर पाल

कवि मंजीत सिंह मूलतः नारनौल के निवासी हैं जोकि उप जिला शिक्षा अधिकारी फरीदाबाद से सेवा निवृत्त हुए हैं। उन्हें गत नवम्बर में काका हाथरसी हास्य रत्न सम्मान प्रदान किया गया था। श्री मनजीत सिंह ने 48 विदेश काव्य यात्राएं की हैं जिनमें प्रमुख रूप से दुबई, अमेरिका, कैनाडा, मस्कट, तंजानिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया, कुवैत इत्यादि शामिल हैं।

Connect With Us : Twitter Facebook
SHARE