Mahendragarh Grain Markets: एसीएस वी राजा शेखर वुंडरू ने लिया अनाज मंडियों में रबी फसल की खरीद का जायजा

0
20
अनाज मंडी नारनौल में फसल का निरीक्षण करते एसीएस वी राजा शेखर वुंडरू व साथ हैं उपायुक्त मोनिका गुप्ता।
अनाज मंडी नारनौल में फसल का निरीक्षण करते एसीएस वी राजा शेखर वुंडरू व साथ हैं उपायुक्त मोनिका गुप्ता।

ACS V Raja Shekhar Vundru DC Monica Gupta ACS inspecting the crop

  • डीसी मोनिका गुप्ता ने किसानों की समस्या सुनने के बाद लिया एक दिन टोकन ना काटने का फैसला

Aaj Samaj (आज समाज), Mahendragarh Grain Markets, नीरज कौशिक, नारनौल : अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं जिला महेंद्रगढ़ के नोडल अधिकारी वी राजा शेखर वुंडरू ने आज जिला की अनाज मंडियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों के साथ बातचीत की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) भी मौजूद थी।

एसीएस ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पिछले दिन जिन किसानों के टोकन काटे जा चुके हैं उन किसानों की फसल पहले खरीदी जाए। उन्होंने मंडी में सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को निर्देश दिए की किसानों को फसल बेचते समय किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इससे पहले एसीएस ने महेंद्रगढ़ अनाज मंडी का भी दौरा किया।

इसके बाद उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने किसानों की समस्या सुनने के बाद जिला महेंद्रगढ़ में सभी मंडियों में 4 अप्रैल को टोकन जारी नहीं करने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि 4 अप्रैल को पहले दिनों के कटे हुए टोकन पूरे किए जाएंगे। उसके बाद 5 अप्रैल से सुचारू रूप से टोकन काटने शुरू किए जाएंगे। मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा, एसडीम डॉ. जितेंद्र सिंह, डीएफएससी कुशलपाल बूरा, डीएम हैफेड प्रवीण कुमार व सचिव विजय कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : Martyr’s Memorial Of Panipat : रंग बिरंगी मुगल बेलों से महकेगा लघु सचिवालय पानीपत का शहीद स्मारक

यह भी पढ़ें : Yuva Sangam Hakevi : विविधता में एकता का पोषक है युवा संगम: प्रो. टंकेश्वर कुमार

 

SHARE