कोरोना के खिलाफ महायुद्ध- भारत में एक सप्ताह में लगाई गई करीब 4 करोड़ वैक्सीन

0
326
corona vaccination
corona vaccination

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ भारत ने जंग तेज कर रखी है। भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर मेंलाखों लोग हर दिन संक्रमित हो रहे थे जबकि हजारों की संख्या में लोगोंकी मौत भी हुई। कोरोना की दूसरी लहर ने देश में बहुत तबाही मचाई थी। कोरोना द्वारा दूसरी लहर मेंमचाई गई तबाही के बाद अब देश में वै क्सीनेशन को तेज कर दिया गया है। लाखों की संख्या में रोज वैक्सीनेशन किए जा रहे हैं। एक दिन में 80 लाख लोगों को टीकाकरण किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को भारत में टीकाकरण के नए चरण की शुरूआत की गई। जिसके बाद के बाद अब वैक्सीन लगाने की रफ्तार तेज हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में कहा गया है कि 21 जून से 26 जून के बीच 3.3 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की खुराकें दी गई हैं। इससे पहले टीकाकरण का साप्ताहिक रिकॉर्ड 2.47 करोड़ खुराक का था जो कि 3 अप्रैल से 9 अप्रैल के बीच दर्ज किया गया था। टीकाकारण प्रक्रिया में महराष्ट्र सबसे आगे हैं। शुक्रवार को 3 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना का टीका दिया गया। अन्य राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, पश्चिम बंगाल मेंतेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। इन राज्यों में भी दो करोड़ से तीन करोड़ खुराक के बीच हैं।

SHARE