Abhay Singh Chautala : कुरुक्षेत्र लोकसभा से अभय सिंह चौटाला भारी मतों से विजयी होंगे : देशवाल

0
44
Abhay Singh Chautala
Aaj Samaj (आज समाज),Abhay Singh Chautala,पानीपत : इनेलो व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश हरियाणा एकता मंच के अध्यक्ष रणवीर देशवाल ने कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से इनेलो के वरिष्ठ नेता चौ. अभय सिंह चौटाला को प्रत्याशी बनाए जाने पर उनका स्वागत किया है। उन्होंने दावा किया कि कुरुक्षेत्र लोकसभा से अभय सिंह चौटाला भारी मतों से विजयी होंगे। इनेलो के कार्यकर्ता रात दिन मेहनत करके उन्हें जिताने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इनेलो ही एक ऐसी पार्टी है जो 36 बिरादरी को साथ लेकर चलती है। चौ. अभय सिंह चौटाला ने जब भी किसी वर्ग के साथ ज्यादती हुई है तो उन्होंने अपना पद त्याग कर उसका साथ दिया है। किसान आंदोलन हो पहलवानों को प्रताड़ित करने का मामला हो, कर्मचारी व व्यापारी को दबाने का मामला हो सभी में अपने पद की परवाह न करके साथ देने का काम किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि घर-घर जाकर इनेलो की नीतियों को पहुंचा कर चौधरी अभय सिंह चौटाला को विजयी बनाएं।
SHARE