Abdul Kalam Mahila Bal Ashram से दो लड़कियां भागी, मचा हड़कंप

0
545
Abdul Kalam Mahila Bal Ashram
Abdul Kalam Mahila Bal Ashram

Abdul Kalam Mahila Bal Ashram से दो लड़कियां भागी, मचा हड़कंप

आज समाज डिजिटल, जींद

Abdul Kalam Mahila Bal Ashram :  जिला जींद की डीसी कॉलोनी के साथ वगते अब्दुल कलाम महिला बाल आश्रम से बीती रात दीवार फांदकर दो लड़कियां फरार हो गई। रातभर पुलिस दोनों लड़कियों को ढूंढती रही, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। महिला बाल आश्रम की अधीक्षक की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला बाल आश्रम से लड़कियों के फरार होने की यह पांचवीं घटना है।

4 माह पहले ही लाया गया था आश्रम  

डीसी कॉलोनी के साथ लगते अब्दुल कलाम महिला आश्रम में लगभग 4 माह पहले ही फतेहाबाद निवासी एक लड़की (15) तथा सवा माह पहले किन्नौर हिमाचल प्रदेश निवासी 16 वर्षीय लड़की को यहां पर लाया गया था। दोनों लड़कियों के मामले हाईकोर्ट में विचाराधीन है। बीती रात दोनों लड़कियां आश्रम की छत पर चढ़कर दीवार फांदकर फरार हो गई। जिस कारण आश्रम में हड़कंप मच गया। (Abdul Kalam Mahila Bal Ashram)

अनेक स्थानों पर तलाशा, नहीं मिला सुराग Jind Crime News

जैसे ही लड़कियों के फरार होने की सूचना मिली तो तुरंत आश्रम हाउस मदर द्वारा यह मामला अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। जिस पर सिविल लाइन थाना की पुलिस पार्टियों ने बस स्टैंड रेलवे, स्टेशन चौक और चौराहों को तलाशा, लेकिन दोनों लड़कियों का कोई सुराग नहीं लगा। पूर्व में भी महिला बाल आश्रम से पांच बार लड़कियां फरार हो चुकी हैं। हालांकि उन लड़कियों को बरामद कर लिया गया था। हालांकि आश्रम की दीवारों पर कटीले तार लगाए गए हैं। बावजूद इसके लड़कियां तारों से निकलकर फरार हो रही हंै। लड़कियां आश्रम से क्यों भागी और क्या कारण रहे, इसकी जांच की जा रही है।

ये बोले थाना प्रभारी 

सिविल लाइन थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि रात को सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड पर पहुंच गई थी। इसके अलावा अन्य चौक-चौराहों को भी तलाशा गया, लेकिन दोनों लड़कियों का कोई सुराग नहीं लगा। आश्रम सुप्रिडेंट की शिकायत पर फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Also Read : Adani Group In Electric Vehicle अब गाड़ियां भी बनाएंगे गौतम अडानी, ट्रेडमार्क हुआ अप्रूव
SHARE