समालखा : बेसहारा गोवंशो को गौशाला में छोड़ा

0
409

अशोक शर्मा, समालखा :
कान्हा गौवंश रक्षा उपचार एवम्कल्याण संस्था समालखा के सदस्यों ने समालखा शहर के अलग-अलग स्थानों से बिती रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक बड़ी मेहनत से सैंकडों बेसहारा गोवंशो को पकड़ कर नगर निगम पानीपत एम्बुलेंस के सहयोग से नैण गौशाला में छोड़ा गया। कान्हा गौवंश रक्षा संस्था के प्रधान प्रदीप भापरा ने बताया कि अभियान पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर के नेतृत्व में चला हुआ है। गौरतलब है भरत सिंह छौक्कर ने वितिय सहायता प्रदान कर प्रशासन के सहयोग से यह अभियान चलाया हुआ है।प्रदीप भापरा ने बताया हमारी टीम निस्वार्थ भाव से गोवंशो को पकड़ने में लगी हुई है। ताकि गोवंश एक सुरक्षित स्थान पर पहुंच सके। उन्होनें भरत सिंह छौक्कर की सहरानीय पहल व सभी प्रशासनिक अधिकारियों,नैन गौवंश रक्षा उपचार एवम् कल्याण संस्था व समालखा वासियों का सहयोग करने के लिए आभार प्रकट किया है। सेवा में गौभक्त अंकित उप्पल,बिल्लू भगत बापौली,रवि चहल बिहौली,शुभम् रावल बापौली, प्रिंस वर्मा,संचित अरोड़ा,गौरव,मंदीप भापरा, गौरव समालखा,प्रदीप भापरा लगे हुए हैं।

SHARE